रायपुर एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता में देश में दूसरा, दुनिया में 66वीं रैंक
VINAY VERMA | Jul 29, 2026, 19:13 IST
रायपुर एयरपोर्ट
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने ACI के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 4.93 ASQ रेटिंग के साथ एयरपोर्ट ने देश के AAI एयरपोर्ट्स में दूसरा और वैश्विक रैंकिंग में 66वां स्थान हासिल किया।
रायपुर का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अब सिर्फ उड़ानों के लिए नहीं, बल्कि बेहतरीन सेवाओं के लिए भी पहचान बनाया है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे में रायपुर ने देशभर के एएआई एयरपोर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल किया है। वैश्विक रैंकिंग में भी रायपुर 66वें स्थान पर पहुंच गया है।
तिमाही-2 (अप्रैल-जून 2026) की रैंकिंग में रायपुर को 4.93 ASQ रेटिंग मिली। यह एएआई एयरपोर्ट्स की औसत 4.88 रेटिंग से अधिक है। यानी यात्रियों ने साफ संदेश दिया कि रायपुर में मिलने वाली सुविधाएं, सेवा और व्यवस्था राष्ट्रीय औसत से बेहतर हैं। यह प्रदर्शन लगातार बेहतर होती एयरपोर्ट सेवाओं की गवाही दे रहा है।
इस सूची में पुणे एयरपोर्ट 4.97 रेटिंग के साथ देश में पहले और दुनिया में 57वें स्थान पर रहा। उसके बाद रायपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। रायपुर के पीछे पटना, वाराणसी, देहरादून, कोलकाता, भुवनेश्वर, गोवा और इंदौर जैसे बड़े एयरपोर्ट रहे। यानी रायपुर ने कई व्यस्त और पुराने एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ दिया।
ASQ दुनिया का सबसे भरोसेमंद यात्री संतुष्टि सर्वे माना जाता है। इसमें कोई फाइल या दावा नहीं चलता। सीधे यात्रियों से फीडबैक लिया जाता है। स्वच्छता, सुरक्षा, चेक-इन, प्रतीक्षा समय, कर्मचारियों का व्यवहार, संकेतक व्यवस्था और समग्र यात्रा अनुभव के आधार पर अंक दिए जाते हैं। इसलिए इस रैंकिंग को एयरपोर्ट की असली परीक्षा माना जाता है।
एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता किसी एक अधिकारी या विभाग की नहीं है। एयरपोर्ट स्टाफ, एयरलाइंस, सीआईएसएफ, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों और सभी सहयोगी संस्थाओं की संयुक्त मेहनत का नतीजा है। यात्रियों को बेहतर अनुभव देने की लगातार कोशिश अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगी है।
तीसरे पर पटना, चौथे पर देहरादून और पांचवे पर वाराणसी है। इस रैंकिंग में इंदौर एयरपोर्ट भी टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहा। उसे 4.88 रेटिंग के साथ नौवां स्थान मिला। इससे साफ है कि मध्य भारत के एयरपोर्ट अब सेवा गुणवत्ता के मामले में तेजी से नई पहचान बना रहे हैं। रायपुर और इंदौर दोनों ने यात्रियों का भरोसा जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
रायपुर एयरपोर्ट के लिए यह उपलब्धि बड़ी जरूर है, लेकिन मंजिल अभी बाकी है। प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि अगला लक्ष्य देश में नंबर-1 और वैश्विक रैंकिंग में और बेहतर स्थान हासिल करना है। यदि यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले सर्वे में रायपुर देश के सबसे पसंदीदा एयरपोर्ट की सूची में शीर्ष पर भी पहुंच सकता है।
रायपुर एयरपोर्ट पर मुफ्त किताबें मिलेंगी, डायरेक्टर बने चंडीगढ़ के सीईओ
रायपुर एयरपोर्ट पर पुश्तैनी दावा : किसान ने मांगा 3500 करोड़ का मुआवजा
रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त बर्ड हिट का शिकार हुई एयर इंडिया फ्लाइट
Raipur Airport पर हाई अलर्ट : इबोला वायरस को लेकर विशेष जांच शुरू
औसत से आगे निकला रायपुर
पुणे पहले, रायपुर दूसरे
यात्री तय करते हैं रैंकिंग
टीमवर्क का मिला इनाम
इंदौर भी टॉप-10 में
अब नंबर वन की चुनौती
FAQ
- रायपुर एयरपोर्ट की रैंकिंग क्या है?
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर ने ACI के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे 2026 में देश के AAI एयरपोर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल किया है। - ASQ सर्वे में एयरपोर्ट की रैंकिंग कैसे तय होती है?
ASQ सर्वे में यात्रियों के फीडबैक के आधार पर रैंकिंग तय की जाती है। इसमें स्वच्छता, सुरक्षा, चेक-इन प्रक्रिया, कर्मचारियों का व्यवहार, प्रतीक्षा समय और यात्रा अनुभव जैसे मानकों को शामिल किया जाता है। - रायपुर एयरपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग कितनी है?
ACI ASQ सर्वे में रायपुर एयरपोर्ट ने वैश्विक स्तर पर 66वां स्थान हासिल किया है। इससे एयरपोर्ट की सेवा गुणवत्ता और यात्री संतुष्टि में सुधार को पहचान मिली है।
ये खबरें भी पढ़ें...
रायपुर एयरपोर्ट पर पुश्तैनी दावा : किसान ने मांगा 3500 करोड़ का मुआवजा
रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त बर्ड हिट का शिकार हुई एयर इंडिया फ्लाइट
Raipur Airport पर हाई अलर्ट : इबोला वायरस को लेकर विशेष जांच शुरू
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman