रायपुर में गणेश झांकी देखकर लौट रहे बीजेपी पार्षद की कार पर पथराव, हमलावर फरार

Harrison Masih | Updated:
Share
भाजपा पार्षद की कार पर पथराव
भाजपा पार्षद की कार पर पथराव

रायपुर में गणेश झांकी देखने निकले भाजपा पार्षद प्रीतम ठाकुर की कार पर दो बाइक सवार युवकों ने पथराव किया। दोनों युवक कार का पीछा कर रहे थे और बैरनबाजार में घटना के बाद फरार हो गए।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी पार्षद की कार पर पथराव हुआ है। पार्षद परिवार के साथ गणेश झांकी देखने निकले थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उनकी कार का पीछा किया। बैरनबाजार में बाठिया नर्सिंग होम के पास कार रोककर पत्थर मारे गए।

घटना के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। मामले की शिकायत पार्षद ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कार का पीछा कर रहे थे दो बाइक सवार

बीजेपी पार्षद और जोन-8 अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर परिवार के साथ निकले थे। इसी दौरान दो युवक बाइक से उनकी कार का पीछा करने लगे। दोनों बाठिया नर्सिंग होम के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां कार रुकने के बाद दोनों ने पथराव किया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे समर्थक

पथराव की जानकारी मिलते ही पार्षद के समर्थक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पार्षद ने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

आमापारा में पहले हुआ था युवकों से विवाद

बताया जा रहा है कि घटना से पहले आमापारा इलाके में विवाद हुआ था। यहां पार्षद का दो बाइक सवार युवकों से विवाद हुआ था। दोनों युवक बाइक गलत तरीके से चला रहे थे। इस पर पार्षद ने उन्हें समझाइश दी थी। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई।

पार्षद ने दोनों युवकों को आजाद चौक थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ देर बाद दोनों को छोड़ दिया।

नशे में होने का भी आरोप

पार्षद की ओर से आरोप लगाया गया है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अब पहले हुए विवाद और पथराव की घटना को जोड़कर जांच कर रही है।

CCTV फुटेज से खुलेगा राज

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है। इससे बाइक सवार युवकों की पहचान में मदद मिल सकती है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें…

असम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

बिलासपुर पथराव मामला : छावनी में तब्दील हुआ शहर, 500 जवानों ने संभाला मोर्चा

ओमान तट पर जहाज पर हमला, 13 भारतीय क्रू रेस्क्यू,एक लापता, भारत ने जताया विरोध

हसदेव अरण्य का तारा कोल ब्लॉक फिर विवादों में, जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर हमला

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • पथराव
  • बीजेपी पार्षद
  • कार पर हमला
छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग
रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती

By Arun Tiwari

रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती
परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा

By Jageshwar Prasad

परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा
बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!

By Harish Divekar

बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक

By Kaushiki

MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक
एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता

By Neel Tiwari

एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता