छत्तीसगढ़ में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, कल अमित शाह दंतेवाड़ा से करेंगे शुभारंभ, आधुनिक बस में कहीं भी बन जाएगा मंच और होगा भाषण

Shivam Dubey | Sept 11, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, कल अमित शाह दंतेवाड़ा से करेंगे शुभारंभ, आधुनिक बस में कहीं भी बन जाएगा मंच और होगा भाषण
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, कल अमित शाह दंतेवाड़ा से करेंगे शुभारंभ, आधुनिक बस में कहीं भी बन जाएगा मंच और होगा भाषण

छत्तीसगढ़ बीजेपी की कल यानी 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू होने जा रही परिवर्तन यात्रा के लिए तैयारी पूरी हो गई है। आज रथ का विधिवत पूजन बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, महामंत्री अजय जम्वाल, महामंत्री पवन साय ने किया है

Raipur. छत्तीसगढ़ बीजेपी की कल यानी 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू होने जा रही परिवर्तन यात्रा के लिए तैयारी पूरी हो गई है। आज रथ का विधिवत पूजन बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, महामंत्री अजय जम्वाल, महामंत्री पवन साय ने किया है। कल अमित शाह दंतेवाड़ा से परिवर्तन रथ का शुभारंभ करने पहुंचेंगे। परिवर्तन यात्रा के दौरान बीजेपी नेता कभी भी कहीं पर भी मंच बनाकर भाषण दे सकें ऐसी व्यवस्था बस में बनाई गई है।

आधुनिक बस में क्या क्या खास?

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के लिए खास बस तैयार की गई है। इन बसों में तमाम सुविधाएं हैं, यात्रा के दौरान यदि कहीं पर मंच बनाने की जरूरत पड़ी तो इस बस में इसकी भी व्यवस्था हैं। उसके लिए एक छोटी सी स्वचलित सीढ़ी बनाई गई है, जिसके जरिए नेता बस की छत के बराबर खड़े हो जाएंगे। वहीं इस बस में साउंड सिस्टम भी लगा हुआ है, यानी कहीं भी बीजेपी नेता भाषण भी दे सकेंगें।

सोने-खाने की व्यवस्था

परिवर्तन यात्रा के दौरान यदि नेता थका हुआ महसूस करेंगे तो इस आधुनिक बस में नेताओं के आराम करने की भी व्यवस्था बनाई गई है। वहीं बस के चारों ओर कैमरे लगे हैं, जिसके इनपुट बस के अंदर एक स्क्रीन में दिया गया है। बस के अंदर बैठे नेता बाहर चारों ओर क्या स्थिति है, इस पर नजर भी रख सकते हैं।

बीजेपी की परिवर्तन रथ यात्रा

बीजेपी की पहली परिवर्तन रथ यात्रा का शुभारंभ देश के गृहमंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेंगे। वहीं जशपुर से आरंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को जशपुर में करेंगे। महेश गागड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मीऔर क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए बीजेपी परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Amit Shah
  • अमित शाह
  • BJP Chhattisgarh
  • बीजेपी छत्तीसगढ़
  • अरुण साव
  • Arun Sao
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई