छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोली– सीमेंट उद्योगों पर भी अडानी का कब्जा, मोदी के अडानी प्रेम के कारण बढ़े सीमेंट के दाम

Shivam Dubey | Published:
Share
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोली– सीमेंट उद्योगों पर भी अडानी का कब्जा, मोदी के अडानी प्रेम के कारण बढ़े सीमेंट के दाम
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोली– सीमेंट उद्योगों पर भी अडानी का कब्जा, मोदी के अडानी प्रेम के कारण बढ़े सीमेंट के दाम

हाल ही के दिनो मे सीमेंट के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार और गौतम अडानी पर बयान दिया है

Raipur. हाल ही के दिनो मे सीमेंट के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार और गौतम अडानी पर बयान दिया है। कांग्रेस का कहना है कि सीमेंट उद्योगों पर अडानी का कब्जा हो गया है और मोदी और अडानी प्रेम की वजह से सीमेंट के दाम बढ़े हैं।

क्या कहा है कांग्रेस ने

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सीमेंट के दाम बढ़ने पर पीएम मोदी और अडानी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियो और प्रधानमंत्री मोदी के अडानी प्रेम के कारण सीमेंट के दाम बढ़े है। प्रदेश कांगेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के सीमेंट उद्योगो पर भी मोदी के मित्र अडानी का कब्जा हो गया है। छत्तीसगढ़ की प्रमुख सीमेंट निर्माता कंपनियो को अडानी ने खरीद लिया है। अडानी को केन्द्र के संरक्षण के कारण भी सीमेंट कंपनिया बेलगाम होकर काकस बनाकर दाम बढ़ा रही है। राज्य सरकार ने पहले भी सीमेंट कंपनियो के इस प्रकार के रवैय्ये के खिलाफ कड़ा कदम उठाया था फिर आवश्यक कदम उठाया जायेंगे

सभी उद्योगों पर अडानी का कब्जा

सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि मोदी सरकार के द्वारा देश के उद्योगो संसाधनो पर अडानी समूह को दिये जा रहे एकाधिकार और केन्द्र की गलत आर्थिक नीतियो के कारण सीमेंट ही नहीं सभी प्रकार की सामाग्रियो के दाम बढ़ रहे है। कोयला, पावर, एयरपोर्ट, खाद्य पदार्थ खनन, विद्युत सभी महत्वपूर्ण सेक्टरों में अडानी का कब्जा हो गया। जिसके कारण अडानी समूह अब अपने एकाधिकार वाले क्षेत्रो में मनमानी कर बेतहाशा दाम बढ़ा रहा है।केन्द्र ने अडानी को फायदा पहुंचाने सभी बड़ी कंपनियो के लिये यह नियम बना दिया है कि उनके यहां लगने वाले कोयले में 20 प्रतिशत अनिवार्य रूप से आयतित कोयले का उपयोग किया जाये। अडानी समूह भारत के सबसे बड़े कोयला आयातक व्यापारी है। आयतित कोयले की कीमत देश के कोयले की अपेक्षा चार गुना अधिक है।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Sushil Anand Shukla
  • सुशील आनंद शुक्ला
  • कांग्रेस छत्तीसगढ़
  • INC Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
शैलेंद्र वर्मा बने MP स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष नियुक्त, मतदान से चुनी गई नई टीम

By Neel Tiwari

शैलेंद्र वर्मा बने MP स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष नियुक्त, मतदान से चुनी गई नई टीम
CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर

By Umeshwari Baghel

CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर
सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी

By Jageshwar Prasad

सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी
राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा
AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल

By Umeshwari Baghel

AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल