रायपुर में कांग्रेस ने जलाया जेपी नड्डा का पुतला, नेता बोले– बीजेपी नेता सत्ता पाने को लालायित, लगातार कर रहे छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान
Shivam Dubey | Published:
रायपुर में कांग्रेस ने जलाया जेपी नड्डा का पुतला, नेता बोले– बीजेपी नेता सत्ता पाने को लालायित, लगातार कर रहे छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान
राजधानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला जलाया है।
Raipur. राजधानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला जलाया है। कांग्रेस का कहना है कि परिवर्तन यात्रा की बस में बीजेपी ने सीढ़ियों के पास छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगाकर अपमान किया है। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ मे सत्ता पाने की लोलुप्ता मे मशगुल है।
पुतले को चूड़ी पहनाकर किया विरोध
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा नेताओ द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान को लेकर शहर कांग्रेस ने जेपी नड्डा का पुतला जलाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने जशपुर पहुंचे थे। जहां परिवर्तन यात्रा की बस पर लगी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर को पैरो से लांग कर भाजपा नेता बस पर चढे़।जिसके विरोध में कार्यकर्ताओ ने कोतवाली चौक के सामने बीजेपी नेताओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जेपी नड्डा के पुतले को चुड़ी पहनाकर उनका पुतला जलाया।
सम्मानित जगह लगाएं तस्वीर
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ के सम्मान की बात करती है। लेकिन उनके परिवर्तन रथ मे किस तरह छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाई गई है। तत्काल उस तस्वीर को हटाकर सम्मान जगह लगानी चाहिए और छत्तीसगढ़ की अस्मियता को ठेस पहुचाने के लिए उनको सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
By Umeshwari Baghel
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
By Amresh Kushwaha