कांग्रेस का हल्लाबोल; मंत्री टंकराम वर्मा के बंगले का घेराव, पुलिस से भारी झूमाझटकी, तिल्दा में मचा बवाल!

Umeshwari Baghel | Apr 14, 2026, 18:47 IST
raipur-congress-protest-tilda-bypass-minister-tank-ram-verma-gherao
कांग्रेस ने तिल्दा में बाइपास सड़क निर्माण, ऑनलाइन सट्टा, और अवैध शराब जैसी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री टंकराम वर्मा के बंगले का घेराव करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हो गई।

NEWS IN SHORT

  • तिल्दा में कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री के बंगले का घेराव किया
  • बाइपास सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस ने किया भारी प्रदर्शन
  • ऑनलाइन सट्टा और अवैध शराब पर कांग्रेस ने उठाए कई सवाल
  • पुलिस के साथ झूमाझटकी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई
  • कांग्रेस का आंदोलन तिल्दा में समस्याओं को लेकर बढ़ा जन आक्रोश

NEWS IN DETAIL

Raipur। रायपुर जिला ग्रामीण (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी )कांग्रेस कमेटी ने तिल्दा में भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने किया, जिसमें बाइपास सड़क निर्माण, ऑनलाइन सट्टे पर रोक, और नकली सामग्री की बिक्री जैसे



कई मुद्दों को उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने यहां तक कि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास को घेरने की भी कोशिश की, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई।



पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से प्रदर्शन की शुरुआत

(कांग्रेस प्रदर्शन)प्रदर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से शुरू हुआ, (Congress protest)जहां कांग्रेसियों ने सभा की और बाईपास सड़क निर्माण की मांग उठाई। इसके बाद, कार्यकर्ता पैदल ही मंत्री टंकराम वर्मा के बंगले की ओर बढ़े। वहां भारी पुलिस बल पहले से



तैनात था, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने आरोप लगाया कि मंत्री ने चुनाव के दौरान तिल्दा में बाईपास बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस पर कोई काम नहीं हुआ है।



सट्टा, शराब और सफाई की समस्याएं

CG Congress Protest :बंजारे ने कहा, ऑनलाइन सट्टा धड़ल्ले से चल रहा है, अवैध शराब का कारोबार बढ़ रहा है, और नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। इन सभी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, और हम इन पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



शैलेश नितिन त्रिवेदी ने दी चेतावनी

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मंत्री ने विधानसभा में अन्य शहरों में बाईपास रोड बनाए हैं, लेकिन तिल्दा के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।



त्रिवेदी ने चेतावनी दी कि अगर सट्टा-जुआ और अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करेगी।



पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई जमकर झूमाझटकी

सभा के बाद सभी कांग्रेसी मंत्री के बंगले पहुंचे, लेकिन वहां पुलिस बल ने उन्हें बंगले के अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हो गई ।



प्रदर्शन में शैलेश नितिन त्रिवेदी, नेता प्रतिपक्ष विजय सोनू मारखंडे, और कई अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।



यह खबरें भी पढ़े....



बिजली बिल हाफ योजना में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन



सीएम मोहन यादव बोले कांग्रेस नेता वंदे मातरम का अपमान करते हैं, अध्यक्ष बचाव करते हैं, मंच पर नहीं बैठे पुरुष नेता



मंत्री टंकराम वर्मा ने गोडसे को बताया राष्ट्रवादी, कांग्रेस बोली- बर्खास्त करे भाजपा



हटाए गए मंत्री टंकराम वर्मा के PA, GAD ने संविदा सेवा की समाप्त









Tags:
  • कांग्रेस
  • Congress protest
  • ऑनलाइन सट्टा
  • कांग्रेस प्रदर्शन
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
  • CG Congress Protest
  • टंकराम वर्मा