/sootr/media/media_files/2026/01/03/tankram-vermas-pa-durgesh-dhare-removed-2026-01-03-17-40-13.jpg)
Raipur. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बार छत्तीसगढ़ सरकार में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के PA के ऊपर एक्शन लिया है। GAD के अवर सचिव ने आदेश जारी करते हुए मंत्री के निज सहायक दुर्गेश धारे को पद से हटा दिया है। आदेश के अनुसार मंत्री के निज सहायक की संविदा सेवा भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
5 पॉइंट्स में समझें पूरा मामलासामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्री टंकराम वर्मा के PA को हटाया निज सहायक दुर्गेश धारे की संविदा सेवा तत्काल समाप्त GAD के अवर सचिव ने आदेश जारी किया जेम पोर्टल खरीदी में गड़बड़ी का मामला प्रकरण की जांच फिलहाल जारी |
ये खबर भी पढ़ें...
नवगठित नगर पंचायत में पहली खरीद में भ्रष्टाचार का खेल, जेम पोर्टल की आड़ में लाखों की हेराफेरी
आदेश में क्या लिखा है
जारी आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग ने लिखा है कि को- टर्मिनस आधार पर टंकराम वर्मा, मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुर्नवास, उच्च शिक्षा की निजी स्थापना में निज सहायक (संविदा) के पद पर पदस्थ दुर्गेश धारे संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है।
देखें आदेश
ये खबर भी पढ़ें...
अब जेम पोर्टल से होगी मेडिकल उपकरण, कंज्यूमेबल और रीएजेंट की खरीदी
राजीव लोचन कॉलेज की प्राचार्य सहित तीन प्रोफेसर निलंबित, जेम पोर्टल के जरिये खरीदी में गड़बड़ी
ख़रीदी में गड़बड़ी उजागर..
दरअसल राजिम के राजीव लोचन PG कॉलेज में जेम पोर्टल के जरिए सामग्री खरीद में गड़बड़ी सामने आई थी। जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा और तीन सहायक प्राध्यापकों डॉ. मोहन लाल वर्मा, देवेन्द्र देवांगन और मनीषा भोई को निलंबित कर दिया था।
जांच में बताया गया कि जेम पोर्टल के माध्यम से की गई सामग्री खरीदी में नियमों का पालन नहीं किया. छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई का फैसला लिया। जिसमे PA दुर्गेश धारे की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/01/03/minister-tankram-verma-pa-romoved-2026-01-03-17-36-41.jpeg)