बिजली बिल हाफ योजना में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

Pravesh Shukla | Published:
Share
chhattisgarh-bijli-maafi-yojana-protest the sootr
chhattisgarh-bijli-maafi-yojana-protest the sootr

छत्तीसगढ़ में 400 यूनिट तक की बिजली माफ योजना को घटाकर 100 यूनिट किए जाने के विरोध में कांग्रेस गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में बिजली ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया।

छत्तीसगढ़ में 400 यूनिट तक की बिजली माफ योजना को घटाकर 100 यूनिट किए जाने के विरोध में कांग्रेस गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलामुख्यालयमें बिजली ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया।

पढ़ें: राग दरबारी में अटके छत्तीसगढ़िया कलाकारों के 12 करोड़, कहां बजी 66 करोड़ बजट की सरगम

बिजली ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

रायपुर केबूढ़ापाराबिजली ऑफिस के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीशदुबे, पूर्वमेयरप्रमोददुबेसहित अन्य नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफनारेबाजीकी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मियों सेझूमाझटकीभी हुई।

22.5 लाख मिडिल क्लास परिवार पर भार: प्रमोद दुबे

पूर्वमहापौरप्रमोददुबेने कहा कि राज्य में करीब 22.5 लाख मध्यम वर्गीय परिवार हैं जोहाफबिजली योजना से सीधे लाभान्वित होते थे। उन्होंने बताया कि पहले इन परिवारों का बिजली बिल 750 से 1100 रुपए तक आता था, लेकिन अब वही बिल 1700 से 2400 रुपए तक आएगा।

प्रमोद दुबे ने लगाए आरोप

इसी तरह जो परिवार 400 से 500 यूनिट तक बिजली खर्च करते थे, उनका बिल 1200 से 1500 रुपए के बीच होता था, लेकिन अब उन्हें 3000 से 3700 रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं। यानी लोगों पर 1200 से 2000 रुपए तक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रमोददुबेने यह भी कहा कि इससे पहले भी सरकार चार बार बिजली दरें बढ़ा चुकी है। हर बार 20 पैसे की बढ़ोतरी करते हुए कुल 80 पैसे से डेढ़ रुपए प्रति यूनिट तक बढ़ा दिया गया था।

पढ़ें: पीएम आवास में बड़ा घोटाला, जियो टैगिंग में हो गया खेल

'तीन से चार गुना ज्यादा भार'

उन्होंने कहा कि जब इन सब बढ़ोतरी को जोड़ते हैं, तो लोगों पर तीन से चार गुना ज्यादा भार पड़ रहा है। सरकार भले ही कह रही है कि 31 लाख परिवार लाभ में हैं, लेकिन 22.5 लाख मध्यम वर्गीय परिवार, जो हर महीने 100 से 400 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हैं, उनका भी ध्यान रखना जरूरी था।

पढ़ें: जेल में बंद कवासी लखमा और चैतन्य से मिले देवेंद्र यादव, बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

'बीजेपी सरकार ने नहीं किया कोई काम'

पूर्व विधायककुलदीपजुनेजाने कहा कि मौजूदा सरकार को बने दो साल हो गए, लेकिन अब तक ऐसा कोई भी काम नहीं किया जिससे आम जनता को सीधा फायदा मिला हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान कई योजनाएं चलाई गई थीं, जिनसे लोगों को राहत मिली थी। लेकिन अब उन योजनाओं को भी बंद कर दिया गया है।

पांच प्वॉइंट में पूरी खबर

  • बिजली माफी योजना में कटौती का विरोध
    कांग्रेस ने 400 यूनिट तक की मुफ्त बिजली योजना को घटाकर 100 यूनिट करने के फैसले के खिलाफ प्रदेशभर के बिजली दफ्तरों के सामने प्रदर्शन किया।
  • प्रदर्शन में नेताओं की भागीदारी
    रायपुर के बूढ़ापारा बिजली ऑफिस के पास कांग्रेस नेताओं, जैसे गिरीश दुबे और प्रमोद दुबे, ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
  • मध्यम वर्ग पर बढ़ता आर्थिक बोझ
    प्रमोद दुबे के अनुसार, बिजली सब्सिडी घटाने से 22.5 लाख मिडिल क्लास परिवारों को अब 1200 से 2000 रुपए ज्यादा बिजली बिल देना पड़ेगा।
  • बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी
    कांग्रेस का आरोप है कि सरकार पहले ही चार बार बिजली दरें बढ़ा चुकी है, जिससे यूनिट रेट 80 पैसे से डेढ़ रुपए तक बढ़ गया है।
  • जनहित की योजनाएं बंद करने का आरोप
    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कोई जनहितकारी कार्य नहीं किया और पूर्व की योजनाओं को भी बंद कर दिया है। इसलिए यह प्रदर्शन आम जनता के हित में किया गया।
पढ़ें: अब टैक्स मामलों की सुनवाई होगी राजधानी में,नवा रायपुर में बनेगा जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल

जनहित में कांग्रेस का प्रदर्शन

जुनेजाने कहा कि सरकारमहतारीवंदन योजना के तहत एक ओर 1,000 रुपए महिलाओं को दे रही है, लेकिन दूसरी ओर बहन-बेटियों के घर से 5,000 रुपए निकाल रही है। इन्हीं बातों के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदर्शन किया।

FAQ

  1. सवाल 1: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में किस मुद्दे पर प्रदर्शन किया?
    जवाब: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली की योजना घटाकर 100 यूनिट करने के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस का कहना है कि इससे 22.5 लाख मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
  2. सवाल 2 : योजना में बदलाव से आम लोगों को कितना अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है?
    जवाब: पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के अनुसार, पहले जिनका बिजली बिल 750 से 1100 रुपए आता था, अब उनका बिल 1700 से 2400 रुपए तक पहुंच सकता है। जो परिवार 400-500 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब 3000 से 3700 रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं।
  3. सवाल 3: प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?
    जवाब: कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अब तक कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिला हो। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली दरें चार बार बढ़ाई जा चुकी हैं, और सरकार की अन्य योजनाएं सिर्फ दिखावा हैं, जबकि असली राहत वाली योजनाओं को बंद कर दिया गया है।
Chhattisgarh Congress Protest | CG Electricity Rate Hiked | elecricity rate hike chhattisgarh | elecricity rate hike in chhattisgarh | mahtari vandan yojana | Mahtari Vandan Yojana | Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana | Chhattisgarh Electricity Bill Half Scheme | बिजली बिल हाफ योजना | छत्तीसगढ़ बिजली बिल हाफ योजना | छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन | बिजली महंगी | छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी | छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी | बिजली का बिल | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • सीजी न्यूज
  • कांग्रेस का प्रदर्शन
  • Chhattisgarh Electricity Bill Half Scheme
  • छत्तीसगढ़ बिजली बिल हाफ योजना
  • Mahtari Vandan Yojana
  • बिजली बिल हाफ योजना
  • छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी
  • Chhattisgarh Congress Protest
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी
  • बिजली महंगी
  • CG Electricity Rate Hiked
  • elecricity rate hike chhattisgarh
  • elecricity rate hike in chhattisgarh
  • Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana
  • बिजली का बिल
  • mahtari vandan yojana
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर