छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोली– 20 क्विंटल धान खरीदी की खरीदी को बाधित करने बीजेपी कर रही षड्यंत्र, किसान विरोधी पार्टी को 14 सीट बचाना भी मुश्किल
Shivam Dubey | Sept 12, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोली– 20 क्विंटल धान खरीदी की खरीदी को बाधित करने बीजेपी कर रही षड्यंत्र, किसान विरोधी पार्टी को 14 सीट बचाना भी मुश्किल
कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाशमणि वैष्णव ने कहा है कि 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ की खरीदी ना होने देने के लिए बीजेपी षड्यंत्र रच रही है
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान की खरीदी करने वाली है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से धान खरीदी कोटे को घटा दिया है। जिस पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाशमणि वैष्णव ने कहा है कि 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ की खरीदी ना होने देने के लिए बीजेपी षड्यंत्र रच रही है। किसान विरोधी बीजेपी को आगामी विधानसभा चुनाव में 14 सीटें बचाना भी मुश्किल पड़ेगा।
कांग्रेस ने धान खरीदी पर बीजेपी को घेरा
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाश मणी वैष्णव ने कहा कि हर बार भूपेश सरकार द्वारा की गई सफल धान खरीदी और इस बार की गयी 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की घोषणा से भाजपा बुरी तरह खौफ़जदा है। भाजपा जानती है कि इस चुनावी वर्ष में 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से सफलतापूर्वक धान खरीदी हो गई तो किसान विरोधी होने की पर्याय बन चुकी भाजपा को इस चुनाव में 14 सीट बचाने में भी मुश्किल जाएगी। इसलिए हर बार की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ भाजपा मोदी सरकार के साथ मिलकर धान खरीदी को बाधित करने का षड्यंत्र रच रही है।
चावल खरीदी कोटे में कटौती करना गलत
प्रकाशमणि वैष्णव ने आगे कहा कि भूपेश सरकार से भयभीत मोदी सरकार और बीजेपी ने छत्तीसगढ़ से चावल खरीदी के कोटे को 86 लाख मिट्रिक टन से घटाकर 61 लाख मिट्रिक टन कर दिया है और इसीलिये मोदी सरकार ने बायोमीट्रिक सिस्टम को अनिवार्य किया है जिस पर रोक के लिये भूपेश सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा है। मोदी सरकार चाहती है कि भूपेश सरकार धान खरीदी को लेकर अपने कदम पीछे हटा ले मगर भूपेश सरकार किसान कल्याण के संकल्प को लेकर सरकार में आई है और कितनी भी विपरीत परिस्थिति मोदी सरकार पैदा कर ले भूपेश सरकार अपना वादा पूरा करेगी। जब भूपेश सरकार ने किसानों को 2500 रु समर्थन मूल्य देने की बात कही तब मोदी सरकार ने सेंट्रल पूल में चावल लेने से मना कर दिया, धान खरीदी के समय केंद्र सरकार बारदाने की आपूर्ति रोक देती है, कभी मोदी सरकार कहती है कि हम केंद्रीय पूल में उतना चावल नहीं लेंगे।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman