छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को बड़ी सौगात: रायपुर-दिल्ली रूट पर एयर इंडिया-इंडिगो की नई फ्लाइट्स होंगी लॉन्च

Sanjay Dhiman | Oct 22, 2025, 10:55 IST
Share
AIr india new flite
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को दिल्ली-रायपुर सेक्टर में 26 अक्टूबर से एयर इंडिया की नई फ्लाइट की सौगात मिलेगी। अब दिल्ली के लिए रायपुर से एयर इंडिया की रोजाना तीन फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी।

छत्तीसगढ़ से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। 26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली के बीच (Raipur-Delhi Flight) एयर इंडिया अपनी तीसरी नई उड़ान शुरू करने जा रही है।

वर्तमान में एयर इंडिया सुबह और शाम दो फ्लाइट्स संचालित करती है, जबकि नई सेवा दोपहर के समय उपलब्ध होगी। इस कदम से न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रियों को अधिक विकल्प भी मिलेंगे।

नई उड़ान सेवा का टाइम-टेबल

  • एयर इंडिया ने दिल्ली से रायपुर के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का प्लान बनाया है।
  • इसमें दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे (फ्लाइट 2635) उड़ान भरेगी और 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी।
  • वहीं वापस रायपुर से 2:35 बजे (फ्लाइट 2636) उड़ान भरेगी और शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • इस नई सुविधा के साथ अब दिल्ली-रायपुर रूट पर एयर इंडिया की कुल तीन उड़ानें रोज चलेंगी।
यह खबरें भी पढ़ें...

दिल्ली से लंदन जाना असान, एयर इंडिया ने शुरू की नई उड़ानें, हर दिन चलेंगी चार फ्लाइट्स

एयर इंडिया की फ्लाइट रायपुर से भुवनेश्वर डायवर्ट, इंडिगो की कोलकाता उड़ान नागपुर में उतारी

दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, सांसद-विधायक
दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, सांसद-विधायक


इंडिगो की नई फ्लाइट भी होगी शुरू

इसी दिन इंडिगो भी दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में एक और नई उड़ान शुरू कर रही है। वर्तमान में कंपनी की चार उड़ानें रायपुर से संचालित हैं। नई सेवा शुरू होने के बाद इंडिगो की कुल पांच फ्लाइट्स प्रतिदिन उपलब्ध होंगी।

  • उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे उड़ान
  • दोपहर 12:15 बजे रायपुर आगमन
  • वापसी में 6E6640, दोपहर 12:45 बजे उड़ान
  • 2:45 बजे दिल्ली पहुंचने का समय

रायपुर से अब हर दिन 8 फ्लाइट्स

26 अक्टूबर के बाद से रोजाना 8 रायपुर-दिल्ली फ्लाइट्स (8 Daily Raipur-Delhi Flights) उपलब्ध होंगी। इससे व्यवसायिक यात्रियों, सरकारी अधिकारियों, छात्रों, चिकित्सकीय कारणों से यात्रा करने वालों और पर्यटकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ने पर फ्लाइट्स न मिलने की समस्या भी सामने नहीं आएगी। इन फ्लाइट्स का सबसे अधिक फायदा अक्सर सफर करने वाले यात्रियों को होगा।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर का पूरा शेडयूल

बिंदुविवरण
एयरपोर्ट का नामस्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (Raipur Airport)
कुल मौजूदा उड़ानें24 प्रतिदिन
नई उड़ानों के बाद26 प्रतिदिन
राजधानी कनेक्टिविटीदिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद

यात्रियों को क्या लाभ होगा?

  • बेहतर समय विकल्प: अब सुबह, दोपहर और शाम- तीनों समय स्लॉट में सीधी फ्लाइट्स मिलेंगी।
  • छत्तीसगढ़ एयर कनेक्टिविटीमें सुधार: दिल्ली से इंटरनेशनल कनेक्टिंग उड़ानों के लिए बेहतर ट्रांसफर समय।
  • किराए में प्रतिस्पर्धा: उड़ानों की संख्या बढ़ने से किराए में कमी की संभावना।
  • प्रवासन और पर्यटन को बढ़ावा: राज्य में औद्योगिक और शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...

नान घोटालाः रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को जमानत, रायपुर की विशेष कोर्ट ने दी राहत

कांग्रेस के रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा, जल्द होगा फैसला

क्यों बढ़ रही है दिल्ली-रायपुर हवाई कनेक्टिविटी?

रायपुर न केवल छत्तीसगढ़ की राजधानी है, बल्कि यह प्रशासनिक, औद्योगिक और चिकित्सा केंद्र के ताैर पर भी तेजी से विकसित हो रहा है। दिल्ली से यहां की सरकारी और व्यावसायिक यात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इंडिगो और एयर इंडिया दोनों एयरलाइंस इस सेक्टर को हाई-डिमांड रूट मानती हैं। इसलिए उड़ानों की संख्या बढ़ाना यात्रियों और एयरलाइंस दोनों के फायदेमंद है।



Tags:
  • एयर इंडिया
  • स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर
  • रायपुर-दिल्ली फ्लाइट
  • इंडिगो की नई फ्लाइट
  • छत्तीसगढ़ से दिल्ली की यात्रा
  • छत्तीसगढ़ एयर कनेक्टिविटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई