रायपुर में नौतपा से पहले ही लॉकडाउन जैसे हालात : 45 डिग्री पहुंचा पारा, बिजली संकट ने बढ़ाई टेंशन

Umeshwari Baghel | May 24, 2026, 15:46 IST
Share
raipur-heatwave-alert
raipur-heatwave-alert

रायपुर में नौतपा से पहले ही गर्मी 44-45°C तक पहुँच गई है। दोपहर में बाजार सूने और सड़कें खाली दिख रही हैं। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और हीट एग्जॉशन के मरीज बढ़ रहे हैं। बुजुर्ग, बच्चे, मजदूर और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में लॉकडाउन जैसे हालात, 45°C तक पहुंचा पारा
  • हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़े, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित
  • सड़कों पर सन्नाटा, बाजारों में भीड़ घटने लगी
  • गर्मी का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी, स्ट्रेस और नींद की परेशानी
  • बिजली और पानी का खर्च बढ़ा, घरेलू बजट हुआ प्रभावित

NEWS IN DETAIL

Raipur। राजधानी रायपुर में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच चुका है। नौतपा शुरू होने से पहले ही शहर की सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा है। दोपहर होते-होते बाजार सूने हो जाते हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घर से निकलते हैं। मानो शहर में फिर से लॉकडाउन लग गया हो।

अस्पतालों में बढ़े हीट स्ट्रोक के मरीज

नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक ओपीडी में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन, उल्टी-दस्त, लो बीपी और यूरिन इन्फेक्शन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बुजुर्गों में हार्ट और सांस संबंधी दिक्कतें भी देखने को मिल रही हैं।

मानसिक स्थिति पर असर

गर्मी के कारण शरीर अधिक मेहनत करता है, जिससे स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल बढ़ता है। लोग घबराहट, एंग्जायटी, बेचैनी और नींद में कमी जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मूड स्विंग और सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर भी बढ़ने लगे हैं।

सड़कें और बाजार सूने

शहर के शास्त्री चौक जैसी व्यस्त जगहें भी दोपहर में खाली हो गई हैं। कोरोना लॉकडाउन जैसी स्थिति नजर आ रही है। गर्म हवाओं और तेज धूप से सबसे ज्यादा परेशानी रिक्शा चलाने वालों और डिलीवरी बॉयज को हो रही है। धूप के कारण लोहे की चीजें इतनी ज्यादा तप रही हैं कि उन पर कुछ मिनट के लिए रुकना या खड़ा होना भी दूभर हो गया है।

बिजली और पानी का खर्च बढ़ा

बढ़ती गर्मी के चलते एसी, कूलर और पंखे का इस्तेमाल बढ़ गया है। बिजली विभाग के अनुसार इस साल खपत 70-75 मेगावाट बढ़ी है। कोरबा की दो यूनिट मेंटेनेंस के चलते बंद हैं और NTPC का 400 मेगावाट कोटा भी पूरा नहीं मिल रहा। घरेलू खर्च बढ़ा है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है।

खतरे की श्रेणी

सबसे ज्यादा खतरा 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों, छोटे बच्चों, मजदूरों, किसानों, ट्रैफिक पुलिस, डिलीवरी बॉय, गर्भवती महिलाओं और डायबिटीज, बीपी व किडनी के मरीजों को है। इन लोगों को ज्यादा सावधानी और ठंडे स्थान पर रहना जरूरी है।

FAQ

  1. हीटवेव क्यों बढ़ रहा है?
    तापमान 44-45°C तक पहुंच चुका है, धूप और गर्म हवाएं तेज हैं।
  2. हीट स्ट्रोक के लक्षण क्या हैं?
    सिरदर्द, प्यास, कमजोरी, चक्कर और त्वचा लाल होना।
  3. सबसे ज्यादा कौन प्रभावित हैं?
    बुजुर्ग, बच्चे, मजदूर, गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग।
  4. गर्मी से बचाव कैसे करें?
    धूप से बचें, पानी पिएँ, हल्के कपड़े पहनें और एसी/पंखा चलाएँ।

यह खबरें भी पढ़े...

रायपुर में यूपीएससी प्रीलिम्स : पहली बार होगा फेस ऑथेंटिकेशन, देखिए नई गाइडलाइन

छत्तीसगढ़ में गहराया बिजली संकट ; मांग और उत्पादन के बीच कई मेगावाट का बड़ा अंतर

रायपुर में बिजली संकट होगा दूर; कम जगह में ज्यादा करंट दौड़ाएंगे 'मोनो पोल', टावरों की तुलना में 95% जमीन की बचत

नौतपा: कल से शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, जानें क्यों भट्टी की तरह तपने लगती हैं सड़कें?

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • लॉकडाउन
  • बिजली संकट
  • हीट स्ट्रोक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच