दक्षिण अफ्रीका Vs टीम इंडिया वनडे में भारी बद इंतजामी, पुलिस और प्रशासन ने BCCI को दिखाया ठेंगा, बिना पास के करा दी अपनों की इंट्री

Arun Tiwari | Published:
Share
raipur-india-vs-south-africa-odi-chaos-police-mismanagement the sootr
raipur-india-vs-south-africa-odi-chaos-police-mismanagement the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के हुए वनडे इंटरनेशनल में भारी बद इंतजामी देखने को मिली। दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा, लेकिन व्यवस्थाओं की कमी भी दिखी।

Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के हुए वनडे इंटरनेशनल में भारी बद इंतजामी देखने को मिली। दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा, लेकिन व्यवस्थाओं की कमी भी दिखी। मैच में दर्शकों का सैलाब उमड़ा और हर स्टैंड में निर्धारित क्षमता से 20–25 प्रतिशत अधिक लोग दाखिल हो गए। सीटों के अलावा सीढ़ियों और गलियारों तक लोग खड़े होकर मैच देखते दिखे। कई परिवार छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे थे, लेकिन भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण वापस लौटना पड़ा।

एक दर्शक ने कहा कि ये क्रिकेट मैच नहीं, पूरी तरह भगदड़ जैसा माहौल था। ये हालात इसलिए बने क्योंकि पुलिस और प्रशासन के लोगों ने मैच देखने के लिए अपने परिवारजनों और रिश्तेदारों को बिना पास के स्टेडियम में दाखिल करा दिया। इससे क्षमता से ज्यादा लोग स्टेडियम पहुंच गए और भगदड़ की स्थिति बन गई। हालात ये बने कि कई लोग पास होने के बाद भी बिना मैच देखे ही वापस लौट गए।

ind vs sa
ind vs sa




ये खबरें भी पढ़ें...

साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया, 359 रन का लक्ष्य भी नहीं बचा सका भारत

पनवेल से आई मिट्टी से बनी रायपुर स्टेडियम की पिच, रोमांचक होगाभारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच, बिक गए सारे टिकट

व्यवस्था संभालने की जगह अपनों की इंट्री में लगी रही पुलिस :

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। हालांकि टीम इंडिया यह मैच हार गई, लेकिन रोमांच भरपूर देखने को मिला। दर्शकों का उत्साह भी चरम पर रहा, लेकिन व्यवस्थाओं की कमी भी दिखी। सेंध लेक से स्टेडियम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस मैच के लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे।

तो फिर अव्यवस्था क्यों हुई क्योंकि पुलिस प्रशासन के लोग इंतजामों पर ध्यान देने की जगह कुछ और ही काम में लगे थे। द सूत्र की पड़ताल में सामने आया है कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण रहा कि पुलिसकर्मी से लेकर प्रशासन के आला अफसर तक अपनों की इंट्री कराने में जुटे हुए थे। पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसरों ने अपने परिजनों,रिश्तेदारों और दोस्तों को गोल्ड पास की जगह पर इंट्री करा दी। सूत्रों की मानें तो अफसरों के करीबी 10 हजार से ज्यादा लोग उस जगह पर मौजूद थे जहां पर गोल्ड, VIP-1 और VIP-2 पास वाले ही बैठ सकते थे।

IND vs SA Raipur
IND vs SA Raipur




ये खबरें भी पढ़ें...

रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैचआज से शुरू होगी दूसरे फेज की टिकट बिक्री, इन्हें मिलेगी फ्री एंट्री

IND vs SA Match in Raipur: एक ही फ्लाइट से रायपुर पहुंची दोनों टीमें, कल करेंगे प्रैक्टिस, जानें पूरी डिटेल्स

इन वीआईपी दर्शकों की भारी मौजूदगी से वहां पर अफरातफरी मच गई। इन पास धारकों को बैठने की जगह तक नहीं मिली। इन अव्यवस्थाओं के कारण छत्तीसगढ‍ की बदनामी हुई और बीसीसीआई के इंतजामों पर सवाल खड़ा हो गया। मैच के पहले और खत्म होने के बाद स्टेडियम के आसपास के इलाकों में लंबा जाम लगा। कई किलोमीटर का रास्ता वाहनों से भर गया। भारी भीड़ के कारण स्थानीय व बाहर से आए दर्शकों की परेशानी और बढ़ गई। अधिकांश दर्शकों का कहना था कि मैच से ज्यादा चर्चा अव्यवस्था की रही।

Tags:
  • रायपुर
  • ind vs sa
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच
  • IND vs SA Match in Raipur
  • रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल