रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: आज से शुरू होगी दूसरे फेज की टिकट बिक्री, इन्हें मिलेगी फ्री एंट्री
Harrison Masih | Published:
india-vs-south-africa-odi-raipur-ticket-sale-28-nov the sootr
रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर फैंस में भारी उत्साह है। पहले चरण में 18 हजार टिकट सिर्फ 15 मिनट में सोल्ड आउट हुए, जबकि दूसरा चरण आज से शुरू होगा।
Raipur. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की साइट आज (28 नवंबर) शाम 5 बजे से खोल दी जाएगी। इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को लाइव देखने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के डायरेक्टर विजय शाह के अनुसार, मैच की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
मैच की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले चरण की ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के मात्र 15 मिनट के भीतर लगभग 17-18 हजार टिकटें सोल्ड आउट हो गईं थीं। दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बिक्री 28 नवंबर से शुरू होने की संभावना है। इस चरण में भी लगभग 20 हजार टिकटें बेचे जाने की उम्मीद है। स्टेडियम की क्षमता के अनुसार, कुल 46 हजार टिकटें बेचे जाने का लक्ष्य है।
ये खबर भी पढ़ें...
रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकट मिनटों में बिके, पोर्टल हुआ ठप, अब 24 नवंबर से मिलेंगे ऑफलाइन
रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच 3 दिसंबर को : जानें टिकट की कीमत और बिक्री की तारीख!
इंडोर स्टेडियम में पहले चरण में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले फैंस जब फिजिकल टिकट लेने पहुंचे, तो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष रूप से स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सोमवार को स्टूडेंट्स टिकट काउंटर पर सुबह 4 बजे से ही युवाओं की लंबी कतारें लग गईं। टिकट बिक्री शुरू होते ही युवाओं के बीच धक्का-मुक्की हुई (IND vs SA Match in Raipur)।
कई लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ उनकी बहस हुई। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अंततः हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
मुफ्त पानी: दर्शकों के लिए स्टेडियम में 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं, यानी पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
खाने-पीने के रेट तय: खाने-पीने की चीजों की ओवर-चार्जिंग रोकने के लिए हर वेंडर को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करनी होगी, और कई जगहों पर रेट-चार्ट भी चस्पा किया जाएगा।
दिव्यांग खिलाड़ियों को फ्री एंट्री: 3 दिसंबर को वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे होने के कारण प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच बिल्कुल मुफ्त दिखाया जाएगा, जिसकी व्यवस्था क्रिकेट संघ करेगा।
ब्लैक मार्केटिंग पर सख्ती: टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए एक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट की सीमा तय की गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
रायपुर में होंगे महिला ODI विश्वकप के दो मैच, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगी मेजबानी
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट कोलकाता में, पिछले 15 साल से इंडिया में एक भी टेस्ट नहीं जीता है अफ्रीका
कड़ी फ्रिस्किंग: दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री से पहले कभी भी चेकिंग और फ्रिस्किंग (जांच) से गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन सामग्री पर रोक: ऐसा कोई भी बैनर, फ्लैग या सामग्री प्रतिबंधित है, जिस पर कॉमर्शियल लोगो हो और जो मैच के किसी आधिकारिक स्पॉन्सर के अधिकारों से टकराती हो।
बाहरी सामान पर प्रतिबंध: स्टेडियम में बाहर का खाना या शराब लाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। दर्शकों को केवल स्टेडियम के अंदर उपलब्ध फूड और बेवरेज ही मिल सकेंगे।
रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अब राष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ अब तक यहां 2 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले करा चुका है, जिसने इस स्टेडियम को नेशनल क्रिकेट मैप पर उभार दिया है।
28 नवंबर से दूसरे चरण की ऑनलाइन बिक्री
ये खबर भी पढ़ें...
रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकट मिनटों में बिके, पोर्टल हुआ ठप, अब 24 नवंबर से मिलेंगे ऑफलाइन
रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच 3 दिसंबर को : जानें टिकट की कीमत और बिक्री की तारीख!
फिजिकल टिकट के लिए मारामारी
कई लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ उनकी बहस हुई। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अंततः हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
शेड्यूल: 1 दिसंबर को रायपुर पहुंचेगी टीमें
- पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची
- टीमों का रायपुर आगमन: 1 दिसंबर
- प्रैक्टिस सेशन: 2 दिसंबर
- दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, शाम को रायपुर स्टेडियम में
फैंस के लिए स्टेडियम में विशेष व्यवस्थाएं
CSCS और BCCI ने कई महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की हैं:
खाने-पीने के रेट तय: खाने-पीने की चीजों की ओवर-चार्जिंग रोकने के लिए हर वेंडर को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करनी होगी, और कई जगहों पर रेट-चार्ट भी चस्पा किया जाएगा।
दिव्यांग खिलाड़ियों को फ्री एंट्री: 3 दिसंबर को वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे होने के कारण प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच बिल्कुल मुफ्त दिखाया जाएगा, जिसकी व्यवस्था क्रिकेट संघ करेगा।
ब्लैक मार्केटिंग पर सख्ती: टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए एक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट की सीमा तय की गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
रायपुर में होंगे महिला ODI विश्वकप के दो मैच, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगी मेजबानी
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट कोलकाता में, पिछले 15 साल से इंडिया में एक भी टेस्ट नहीं जीता है अफ्रीका
सुरक्षा और प्रतिबंध नियम
विज्ञापन सामग्री पर रोक: ऐसा कोई भी बैनर, फ्लैग या सामग्री प्रतिबंधित है, जिस पर कॉमर्शियल लोगो हो और जो मैच के किसी आधिकारिक स्पॉन्सर के अधिकारों से टकराती हो।
बाहरी सामान पर प्रतिबंध: स्टेडियम में बाहर का खाना या शराब लाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। दर्शकों को केवल स्टेडियम के अंदर उपलब्ध फूड और बेवरेज ही मिल सकेंगे।
रायपुर स्टेडियम बना राष्ट्रीय क्रिकेट का प्रमुख वेन्यू
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha