महादेव सट्टा ऐप में कर्जदार से परेशान बिजनेसमैन ने खाया जहर

Ravi Singh | May 13, 2024, 13:33 IST
Share
Investor committed suicide
Investor committed suicide

कारोबारी ने महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों को 10 लाख रुपए उधार दिए थे। पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी मिलने लगी, परेशान होकर संदीप बग्गा ने आत्महत्या कर ली।

रायपुर ( Raipur ) के बिजनेसमैन ने जहर खाकर सुसाइड ( suicide ) कर लिया है। कारोबारी ने महादेव सट्टा ऐप ( mahadev satta app ) से जुड़े लोगों को 10 लाख रुपए उधार दिए थे, जब उसने इस पैसे को वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी मिलने लगी। इससे परेशान होकर संदीप बग्गा ने आत्महत्या कर ली। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजातालाब का है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर नीतेश मित्तल उर्फ गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है।

पूरा मामला क्या है


FIR के मुताबिक, रायपुर में मृतक संदीप बग्गा सेक्टर 2 शंकर नगर के रहने वाले थे। उन्होंने 9 मई को कीटनाशक पी लिया था। इसके बाद घर वालों ने उसे गंभीर हालत में रायपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल वालों ने पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें..

CBSE Board 10th Result 2024 : घोषित हुआ सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम, इस लिंक पर करें चेक

व्यक्ति को दिए थे 10 लाख उधार

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि नीतेश मित्तल उर्फ गुप्ता को उसने 10 लाख रुपए उधार दिया था। नितेश महादेव सट्टा, लोटस बुक और रेड्डी ऐप का काम करता है। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा।

ये खबर भी पढ़ें...

चलती ट्रेन से हवा में उड़ा दिए 10 लाख रुपए, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

जान से मारने की धमकी देने लगा

इन पैसों को लेकर मृतक को अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे और उसको जान से मारने की धमकी मिलने लगी, जिससे कारोबारी संदीप बग्गा ने मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो गया इसके बाद उसने कीटनाशक जहर पी लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

मूड खराब था- रिटायर्ड फौजी ने चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां, चार घायल, दो भाई गंभीर घायल

छापेमारी कर रही पुलिस

वहीं मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित मानेकर ने कहा कि जहर खाने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया है। फिलहाल सुसाइड नोट के आधार पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस की टीम लगातार आरोपी के ठिकाने और घर पर छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

Weather UPDATE : भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश, अगले तीन दिन ऐसा ही रह सकता है मौसम

Tags:
  • Mahadev Satta App
  • Raipur
  • रायपुर
  • महादेव सट्टा ऐप
  • SUICIDE
  • सुसाइड
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छ शहर लीग में टॉप-3 से बाहर हुआ इंदौर, सफाई जोड़ी में भी दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छ शहर लीग में टॉप-3 से बाहर हुआ इंदौर, सफाई जोड़ी में भी दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब
राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं
अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक
सौरभ चंद्राकर की कल रायपुर कोर्ट में पेशी, CBI की रिमांड खत्म होते ही हिरासत में ले सकती है ED

By Arun Tiwari

सौरभ चंद्राकर की कल रायपुर कोर्ट में पेशी, CBI की रिमांड खत्म होते ही हिरासत में ले सकती है ED