रायपुर में कांग्रेस नामांकन रैली रद्द , MIC मेंबर होरा ने छोड़ी पार्टी

Marut raj | Jan 28, 2025, 16:17 IST
Raipur mayor candidate Deepti Dubey the sootr
Raipur mayor candidate Deepti Dubey : रायपुर में कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द हो गई। मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने बिना रैली के नामांकन फॉर्म भरा। रायपुर में कई MIC मेंबर को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इन्हीं में से एक बंटी होरा ने पार्टी छोड़ी।

Raipur mayor candidate Deepti Dubey : छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार 28 जनवरी 2025 को निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था। रायपुर में कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द हो गई। मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने बिना रैली के नामांकन फॉर्म भरा।



नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल, रायपुर शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। इसके पहले कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से रैली निकालने की योजना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। गांधी मैदान में कार्यकर्ता नेताओं का इंतजार करते रहे।



ये खबर भी पढ़ें... राम वाले हो तो अयोध्या जाओ...मुस्लिम ने बंद कराया मंदिर का लाउडस्पीकर!



रायपुर में MIC मेंबर होरा ने छोड़ी पार्टी

रायपुर निगम चुनाव में कई MIC मेंबर को इस बार कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इन्हीं में से एक बंटी होरा सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने की बात लिख चुके हैं। निर्दलीय जीतकर पार्षद बने और फिर कांग्रेस में आए जितेंद्र अग्रवाल भी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।





ये खबर भी पढ़ें... BJP ने चायवाले को दिया महापौर का टिकट... इस सीट से लड़ेंगे चुनाव





कांग्रेस के इन पार्षदों को इस बार टिकट नहीं दिया

बंटी होरा, आकाश तिवारी, जितेंद्र अग्रवाल को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। अग्रवाल ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आकाश तिवारी MIC में थे मगर इस बार टिकट हासिल नहीं कर पाए।



कांग्रेस की निगम सरकार में MIC में रहे ज्ञानेश शर्मा को भी टिकट नहीं मिला है। हालांकि चर्चा थी कि वो खुद ही चुनाव से दूरी बना चुके हैं। सुरेश चन्नावर, समीर अख्तर, को भी टिकट नहीं दिया गया।



MIC में रहे सतनाम पनाग, कुमान मेनन, सहदेव व्यवहार को इस बार फिर से टिकट मिला है। सुंदर जोगी की पत्नी रुखमणी, नागभूषण राव की पत्नी राधिका,अंजनी विभार के पति राधेश्याम विभार को टिकट दिया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... BJP ने गुपचुप बेचने वाली महिला को दिया पार्षद का टिकट



FAQ

  1. पेंड्रा नगर पालिका में कांग्रेस उम्मीदवार ने टिकट क्यों वापस किया ?
    पेंड्रा नगर पालिका में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमवती कोल ने पार्टी से नाराज होकर टिकट वापस किया। वे पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चयन को लेकर असंतुष्ट थीं, खासकर पार्टी द्वारा पंकज तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने से।
  2. रायपुर में कांग्रेस के किस MIC सदस्य ने पार्टी छोड़ दी ?
    रायपुर निगम चुनाव में कांग्रेस के MIC सदस्य बंटी होरा ने पार्टी छोड़ दी और सोशल मीडिया पर पार्टी से अलविदा कहने का ऐलान किया।
  3. बिलासपुर में टिकट कटने से नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्या किया ?
    बिलासपुर में टिकट कटने से नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ नारेबाजी की और सड़कों पर उतरकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने दीपक बैज का पुतला भी दहन किया।

ये खबर भी पढ़ें... Ex MLA भीमा मंडावी की बेटी ने लगाई फांसी,पिता को नक्सलियों ने मारा था



Tags:
  • भूपेश बघेल
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • Chhattisgarh Election
  • Chhattisgarh PCC Chief Deepak Baij
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस उम्मीदवार
  • Chhattisgarh Congress candidate list
  • Chhattisgarh local body elections