छत्तीसगढ़ में बीजेपी बोली– धान खरीदी कांग्रेस के लिए कमीशन वसूली का धंधा, धान तस्करी करने के लिए कर रहे बायोमेट्रिक का विरोध

Shivam Dubey | Sept 18, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में बीजेपी बोली– धान खरीदी कांग्रेस के लिए कमीशन वसूली का धंधा, धान तस्करी करने के लिए कर रहे बायोमेट्रिक का विरोध
छत्तीसगढ़ में बीजेपी बोली– धान खरीदी कांग्रेस के लिए कमीशन वसूली का धंधा, धान तस्करी करने के लिए कर रहे बायोमेट्रिक का विरोध

छत्तीसगढ़ में धान को लेकर सियासी गरमाई हुई है। बीजेपी अब तथ्यों के साथ सामने आई है। बीते दिनों केंदीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी धान खरीदी को लेकर राजधानी में प्रेसवार्ता की थी

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में धान को लेकर सियासी गरमाई हुई है। बीजेपी अब तथ्यों के साथ सामने आई है। बीते दिनों केंदीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी धान खरीदी को लेकर राजधानी में प्रेसवार्ता की थी। धान खरीदी पर पूर्व मंत्री अजय चंद्रकार ने सरकार को घेरा हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी कांग्रेस के लिए केवल कमीशन वसूली का धंधा है। धान तस्करी के लिए बायोमेट्रिक का विरोध हो रहा है। महादेव एप मामले में मुख्यमंत्री ऐसा बयान देते हैं कि जैसे जैसे पुलिस प्रवक्ता हैं, ये तो गरीब जनता को खाद्यान्न का मसला है। तो कब कार्रवाई होगी।

धान खरीदी पर सियासत

रायपुर में बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने धान खरीदी मसले पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि धान खरीदी उनके एजेंडे में नहीं है।एक करोड़ 60 लाख मीट्रिक टन धान लेने का पहले केंद्र ने कहा है 86 लाख टन धान केंद्र द्वारा लेने पर सीएम भूपेश ने कहा था कि विश्व युद्ध चल रहा है इसलिए केंद्र धान ले रहा है कोई एहसान नहीं कर रहे हैं। अगर सब धान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र को दे देंगे। तो छत्तीसगढ़ के पीडीएस के लिए बचेगा। 11 लाख मीट्रिक टन धान में 14 लाख टन चावल बना लेंगे। ये उनका कौन सा जादू है ? पीडीएस के लिए आखिर धान कहा से आएगी?

धान तस्करी को बढ़ावा देने बायोमेट्रिक का विरोध

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी अपने उत्पादक विभाग का आंकड़ा सुधरवा दीजिए, फिर धान खरीदी कीजिए। बायोमेट्रिक से आपको परेशानी क्या है ? आप धान तस्करी को बढ़ावा देने के लिए बायोमेट्रिक का विरोध कर रहे हैं। 28 महीने कोरोना में 5 किलो चावल कौन खाया है। मुख्यमंत्री उसकी जांच कराएंगे क्या ? 24 मार्च को जांच रिपोर्ट विधानसभा में रखी जानी चाहिए थी कि नगदी में कितनी वसूली हुई। मैं पूछना चाहता हूं कि 13 हजार दुकानों में कितना शॉर्टेज पाया गया।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CM Bhupesh Baghel
  • सीएम भूपेश बघेल
  • BJP Chhattisgarh
  • बीजेपी छत्तीसगढ़
  • MLA Ajay Chandrakar
  • विधायक अजय चंद्राकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच