सांसद बृजमोहन का दावा झूठा - छत्तीसगढ़ में बढ़े रेट पर ही बिक रही सीमेंट
Marut raj | Sept 16, 2024, 16:41 IST
Raipur MP Brijmohan Agrawal claim false Cement sold increased rates Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ में सीमेंट पर सियासत तेज हो गई है। इस बीच रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि उनके विरोध के बाद सीमेंट की कीमतें घट गई हैं, लेकिन हकीकत में सीमेंट बढ़ी हुई रेट पर ही बेची जा रही है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में सीमेंट पर सियासत तेज हो गई है। रायपुर से बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया है कि उनके विरोध के बाद सीमेंट के रेट कम हो गए हैं। हालांकि, द सूत्र ने बाजार में पड़ताल की तो पाया कि सीमेंट बढ़े हुए रेट पर ही बेची जा रही है। यही वजह है कि बृजमोहन के सीमेंट की कीमतें कम होने के दावे पर सवाल उठने लगे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस लगातार आक्रमक बनी हुई है।
छह सितंबर को सांसद बृजमोहन ने सीएम विष्णुदेव साय और केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा। इस पत्र में कहा गया कि सीमेंट कंपनियों ने गठजोड़ कर मनमाने दाम बढ़ा दिए हैं। प्रति बोरी में 50 रुपए का इजाफा किया गया है। इन कीमतों को वापस लिया जाना चाहिए। क्योंकि इससे गरीबों का घर बनाने का सपना टूट जाएगा।
दस दिन बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि उनके विरोध के बाद सीमेंट की कीमतें कम हो गई हैं। प्रति बोरी 45 रुपए की कमी होने का दावा सांसद ने किया है।
इधर जब द सूत्र ने पड़ताल की तो सांसद बृजमोहन के दावे की हवा निकल गई। द सूत्र ने राजधानी रायपुर में सीमेंट के डीलर्स से बात की तो उन्होंने नाम न देने की शर्त पर बताया कि सीमेंट की कीमतों में फिलहाल कोई कमी नहीं आई। वर्तमान में बढ़े हुए रेट पर ही सीमेंट बेची जा रही है। वहीं, सीमेंट की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज का साफ कहना है कि जब तक ये कीमतें वापस नहीं होंगी, तब तक आंदोलन करते रहेंगे।
बता दें कि प्रदेश में पहले सीमेंट का रेट 260 रुपए प्रति बोरी था। इसके बाद 3 सितंबर 2024 को कीमत में वृद्धि की गई। दाम बढ़ने के बाद एक बोरी सीमेंट की कीमत 310 रुपए है। इसके अलावा सरकारी और जनहित के प्रोजेक्ट्स के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सीमेंट के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। ये पहले 210 रुपए थे, इसे बढ़ाकर अब 260 रुपए प्रति बोरी किया गया था। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में हर महीने सीमेंट का उत्पादन करीब 8 करोड़ बैग है।
प्रति बोरी 45 रुपए कम होने का दावा
दस दिन बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि उनके विरोध के बाद सीमेंट की कीमतें कम हो गई हैं। प्रति बोरी 45 रुपए की कमी होने का दावा सांसद ने किया है।
बढ़ी हुई कीमतों पर ही बेची जा रही सीमेंट
हाल ही में बढ़ी थी सीमेंट की कीमत
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari