रायपुर में 4 नए फ्लाई ओवर और कामकाजी महिलाओं के लिए 3 हॉस्टल बनेंगे

Marut raj | Mar 28, 2025, 14:04 IST
Raipur Municipal Corporation Budget 2025 Mayor Meenal Choubey the sootr
Raipur Municipal Corporation Budget 2025 : रायपुर नगर निगम में मेयर मीनल चौबे ने 1 हजार 529 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में दिव्यांगों के लिए 10 करोड़ की लागत से दिव्यांग पार्क बनाए जाने की भी घोषणा की गई है।

Raipur Municipal Corporation Budget 2025 : रायपुर नगर निगम में मेयर मीनल चौबे ने 1 हजार 529 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इसमें शहर में चार जगहों पर 4 नए फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे। इनमें उद्योग भवन, राजेन्द्र नगर, सरोना, तेलीबांधा चौक शामिल है। वहीं, 3 जगहों पर वर्किंग विमेंस हॉस्टल और विमेन रेस्ट रूम बनाए जाएंगे। इसमें सेनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम भी होंगे।



राज्यपाल रामेन डेका के काफिले की चपेट में आने से महिला की मौत



महिला सुरक्षा पर फोकस

पब्लिक प्लेस पर महिला सुरक्षा के तहत सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 20 लाख का प्रावधान है। स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेन-देन का प्रशिक्षण मिलेगा। वेंडिंग जोन को विकसित किया जाएगा। साथ ही मार्केट डेवलपमेंट प्लान के तहत बाजारों को विकसित किया जाएगा। बजट में दिव्यांगों के लिए 10 करोड़ की लागत से दिव्यांग पार्क बनाए जाने की भी घोषणा की गई है। इसके साथ ही दिव्यांग फ्रेंडली भवन और टॉयलेट भी बनाए जाएंगे।



मेडिकल काॅलेज में अब मरीजों के लिए WiFi फ्री, App से करना होगा पंजीयन



कॉमर्शियल हब और ट्रेड टॉवर तैयार किए जाएंगे

रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, क्रिस्टल आर्केड कॉमर्शियल हब और ट्रेड टॉवर तैयार किए जाएंगे। इससे युवा उद्यमियों को रोजगार के साथ ही स्टार्ट-अप गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए बजट में 219 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इनोवेशन सेंटर बनाने के लिए भी 10 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है।



नवरात्रि में बम्लेश्वरी मंदिर में LIVE दर्शन , नहीं जलेगी घी ज्योति



हाईटेक लाइब्रेरी बनाई जाएंगी

नालंदा लाइब्रेरी की तर्ज पर रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में हाईटेक लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। महिला स्वावलंबन और रोजगार के लिए राज्य शासन द्वारा 10 करोड़ की राशि दी गई है। इस राशि से गारमेंट फैक्टरी का संचालन किया जाएगा। इससे स्थानीय महिलाओं और युवाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक समृद्धि प्रदान की जाएगी।



जल जीवन मिशन के लिए नई गाइड लाइन जारी...अब नहीं मिलेगा भुगतान



रायपुर नगर निगम बजट न्यूज | रायपुर मेयर मीनल चौबे | Raipur Mayor Meenal Choubey | Meenal Choubey Rawatpura Colony corruption | रायपुर न्यूज | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today



Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • CG News
  • Raipur Municipal Corporation
  • रायपुर नगर निगम बजट न्यूज
  • Meenal Choubey Rawatpura Colony corruption
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • रायपुर मेयर मीनल चौबे
  • Raipur Mayor Meenal Choubey