रायपुर में पट्टा वितरण में एक हजार नागरिक अपात्र, सर्वे में केवल 400 बने पात्र, आज करेंगे पैदल मार्च

Shivam Dubey | Sept 08, 2023, 24:00 IST
Share
रायपुर में पट्टा वितरण में एक हजार नागरिक अपात्र, सर्वे में केवल 400 बने पात्र, आज करेंगे पैदल मार्च
रायपुर में पट्टा वितरण में एक हजार नागरिक अपात्र, सर्वे में केवल 400 बने पात्र, आज करेंगे पैदल मार्च

राजधानी में जिला प्रशासन ने पट्टा वितरण करने के लिए सर्वे किया है। जिसमें एक हजार लोगों को अपात्र बना दिया गया है। वहीं केवल 400 लोगों को पट्टा देने के लिए पात्र किया गया है

नितिन मिश्रा, RAIPUR. राजधानी में जिला प्रशासन ने पट्टा वितरण करने के लिए सर्वे किया है। जिसमें एक हजार लोगों को अपात्र बना दिया गया है। वहीं केवल 400 लोगों को पट्टा देने के लिए पात्र किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले पात्र– अपात्र का मुद्दा बड़ा चुनावी मुद्दा का रूप ले रहा है। 8 सितंबर को इस मसले को लेकर वार्डवासी पार्षदों के साथ कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे।

पट्टा वितरण में हजारों अपात्र

राजधानी रायपुर के जोन–1 के बंजारी माता और यतियतन लाल वार्ड में जिला प्रशासन ने बीते दिनों पत्ता वितरण के लिए सर्वे कराया है। जिसमें भानपुरी क्षेत्र के दोनो वार्ड के एक हजार नागरिकों को अपात्र की श्रेणी में रखा गया है। इस मामले को लेकर वार्ड पार्षद नागभूषण राव के साथ वार्ड वासियों ने एसडीएम से चर्चा की। एसडीएम ने बताया कि तालाब के किनारे रहने वाले नागरिकों को पट्टे की पात्रता नहीं मिलेगी। पार्षद ने वार्डवासियों की बात रखते हुए कहा कि यह नियम पहले ही था तो उस स्थिति में अपात्र लोगों के इलाके को सर्वे में ही शामिल नहीं करना था। अब इनका सर्वे हो चुका है और उन्हें पट्टे का इंतजार है ऐसी स्थिति में कहा जा रहा है कि इसकी पात्रता ही नहीं है।

ये मोहल्ले अपात्र की श्रेणी में

जिला प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे अनुसार बंजारी माता वार्ड और यतियतन लाल दोनों ही वार्ड के विजयनगर, सेंधवार पारा, न्यू आनंद नगर, और गंगानगर बस्ती में तालाब के आसपास रहने वाले लोगों को पट्टा नहीं मिल पाएगा। पार्षद का कहना है कि तालाब का रकबा और जमीन सुरक्षित है। तालाब के पार में जो हैं, उन्हें छोड़कर जो तालाब से दूर नीचे की जमीन पर है। उनके मकान को अवैध की श्रेणी में नहीं रखना चाहिए।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Municipal Corporation Raipur
  • Aijaj Dhebar
  • नगर निगम रायपुर
  • ऐजाज ढेबर
  • One thousand citizens ineligible in lease distribution
  • पट्टा वितरण में एक हजार नागरिक अपात्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज