'छोटा हाथी' ने उगली एक टन चांदी की सिल्लियां... यह देख पुलिस के उड़े होश

Marut raj | Oct 07, 2024, 22:55 IST
Share
Raipur one ton silver ingots seized Chota Hathi loading auto the sootr
Raipur one ton silver ingots seized Chota Hathi loading auto the sootr

Raipur one ton silver ingots seized : करीब एक टन चांदी जब्त होने की बात सराफा बाजार में आग की तरह फैल गई। सराफा कारोबारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि इतनी भारी मात्रा में चांदी किसकी है।

Raipur one ton silver ingots seized : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छोटा हाथी लोडिंग ऑटो ( छोटा हाथी ) से करीब एक टन चांदी की सिल्लियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने रुटीन चेकिंग के लिए छोटा हाथी को रोका था। जब पुलिस ने लोडिंग में भरे सामान को चेक किया तो उसके होश उड़ गए। मामला रायपुर के भीड़भरे मौदहापारा इलाके का है। घटना सोमवार शाम की है।

मौदहापारा इलाके की घटना

त्योहार के चलते पुलिस को चेकिंग के लिए खास निर्देश दिए गए हैं। पुलिस शाम को मौदहापारा इलाके में चेकिंग कर रही थी। इस बीच सिपाहियों ने एक छोटा हाथी लोडिंग ऑटो को रोका।

चेकिंग प्वॉइंट पर क्राइम ब्रांच के जवान भी मौजूद थे। लोडिंग में छोटे-छोटे कार्टन भरे हुए थे। सिपाहियों ने जैसे ही इनमें से एक कार्टन का सामान चेक किया तो उसके अंदर चांदी की सिल्लियां थीं। यह देख पुलिस वाले सन्न रह गए।

इसके बाद चेकिंग प्वॉइंट पर तैनात सिपाहियों ने लोडिंग में लदे सभी 51 कार्टन चेक किए। इन सभी में चांदी की सिल्लियां ही भरी थीं।

लोडिंग से 928 किलो यानी करीब एक टन चांदी बरामद की गई है। लोडिंग ऑटो पर डीडी नगर क्षेत्र का रहने वाला सन्नी सिंह नाम का युवक मौजूद था। उसके पास से चांदी के मालिकाना हक वाले कोई वैध कागज नहीं मिले। चादी की कीमत करीब साढे 9 करोड़ रुपए है।

जीएसटी की टीम को भी बुलाया

पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी जब्त करने के बाद साथ ही मौके पर जीएसटी की टीम को भी बुलवा लिया था। चांदी का असली मालिक सामने आने के बाद जब इस संबंध में कागजात पेश किए जाएंगे, तब जीएसटी की टीम इन डॉक्यूमेंट्स को चेक करेगी। जीएसटी पता लगाएगी कि चांदी के लिए टैक्स के भुगतान के साथ अन्य जरूरी कागजी कार्रवाई की गई थी या नहीं।

सराफा कारोबारियों में मची खलबली

सन्नी सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि यह चांदी दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर लाई गई है। करीब एक टन चांदी जब्त होने की बात सराफा बाजार में आग की तरह फैल गई। सराफा कारोबारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि इतनी भारी मात्रा में चांदी किसकी है। पुलिस भी चांदी के मालिक का पता लगाने में जुट गई है।

Tags:
  • CG News
  • cg news hindi
  • Raipur one ton silver ingots seized
  • Silver ingots seized Raipur
  • छोटा हाथी लोडिंग से चांदी जब्त
  • रायपुर में छोटा हाथी लोडिंग से चांदी जब्त
  • छत्तीसगढ़ में छोटा हाथी लोडिंग से चांदी जब्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज