रायपुर में कुत्ता खरीदने के लिए बेटे ने की मां की हत्या की, पत्नी पर भी किया हमला
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 18, 2025, 13:48 IST
Son kills mother
रायपुर में एक सनकी बेटे ने कुत्ता खरीदने के लिए मां से 200 रुपए मांगे, मना करने पर हथौड़ी से सिर फोड़कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी पर भी हमला किया।
Chhatisgarh News: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी, और उसके बाद अपनी पत्नी पर भी हमला किया। आरोपी ने अपनी मां से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपए मांगे थे, लेकिन जब मां ने पैसे देने से मना किया, तो उसने हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में मां की मौत हो गई।
रायपुर में उरला थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। आरोपी ने कुत्ता (Dog) खरीदने के लिए अपनी मां से 200 रुपए की मांग की थी, लेकिन मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद बेटे ने गुस्से में आकर हथौड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जब आरोपी की पत्नी ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तो बेटे ने उस पर भी हमला कर दिया। पत्नी को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें:
रायपुर में सेमीकंडक्टर और EV इंडस्ट्री होगी शुरू...मोदी ने दिए 75 करोड़
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
200 रुपए के लिए कर दिया कांड
पत्नी पर भी हमला
ये भी पढ़ें:
रायपुर में सेमीकंडक्टर और EV इंडस्ट्री होगी शुरू...मोदी ने दिए 75 करोड़
पुलिस कार्रवाई
FAQ
- रायपुर में बेटे ने अपनी मां की हत्या क्यों की?
बेटे ने कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से 200 रुपए मांगे थे। जब मां ने पैसे देने से मना किया, तो उसने गुस्से में आकर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मां की मौत हो गई। - क्या आरोपी की पत्नी पर हमला किया गया था?
हां, आरोपी की पत्नी ने जब बीच बचाव करने की कोशिश की, तो बेटे ने उस पर भी हमला कर दिया। पत्नी को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। - पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने हत्या और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari