छत्तीसगढ़ में आज से लगेगा राजिम कुंभ कल्प मेला , 26 फरवरी तक चलेगा

Marut raj | Feb 11, 2025, 21:08 IST
Share
Rajim Kumbh Kalpa Fair 2025 the sootr
Rajim Kumbh Kalpa Fair 2025 the sootr

Rajim Kumbh Kalpa Fair 2025 : मेले के दौरान 21 से 26 फरवरी तक विराट संत समागम होगा। नवीन मेला स्थल पर स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।

Rajim Kumbh Kalpa Fair 2025 : छत्तीसगढ़ का महाकुंभ कहे जाने वाला राजिम कुंभ कल्प मेला आज यानी 12 फरवरी 2025 माघ पूर्णिमा से प्रारंभ हो रहा है। इसका समापन 26 फरवरी महाशिवरात्रि को होगा। मेले के दौरान 21 से 26 फरवरी तक विराट संत समागम होगा। राजिम कुंभ कल्प में 12 फरवरी माघ पूर्णिमा, 21 फरवरी जानकी जयंती और 26 फरवरी महाशिवरात्रि को पर्व स्नान भी होंगे। इसमें शाही जुलूस भी निकाला जाएगा। श्रद्धालु पुण्य स्नान पश्चात भगवान श्रीराजीव लोचन एवं श्रीकुलेश्वर महादेव, दानदानेश्वर, बाबा गरीबनाथ, लोमष ऋषि आश्रम दर्शन कर पुण्य लाभ लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... IAS-IPS अधिकारी वोट देने नहीं निकले, ऑफिसर्स कॉलोनी में महज 32% वोटिंग

नए मैदान में लगेगा मेला

कुंभ कल्प का आयोजन इस बार नए मेला मैदान में किया जा रहा है। लगभग 54 एकड़ में फैले नवीन मेला मैदान में मुख्यमंच, विभागीय स्टॉल, फूड जोन, मीना बाजार आदि लगेगा। वहीं, संत समागम, महानदी आरती का आयोजन पुराने मेला स्थल पर किया जाएगा।

प्रशासन ने इस बार लोमष ऋषि आश्रम से कुलेश्वर महादेव मंदिर, मामा-भांचा मंदिर, महानदी आरती स्थल होते हुए नवीन मेला मैदान में अस्थाीय कच्ची सड़क बनाया गया है। सड़क के दोनों किनारे दुकान भी सज गई है। मेला क्षेत्र के चारों तरफ रंग बिरंगी सतरंगी झालरों से जगमग हो रहा है। नदी क्षेत्र में ही साहू समाज राजिम भक्तिन मंदिर समिति, राइस मिल एसोसिएशन द्वारा निशुल्क भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग कलेक्टर ऋचा चौधरी जा रहीं केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर

साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में भव्य महानदी आरती

नवीन मेला स्थल पर स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। वहीं मुख्य मंच में ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक कला मंच के अलावा दूसरे राज्यों के कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा प्रतिदिन शाम 6 बजे से साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में भव्य महानदी आरती किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... वोटिंग के बीच राजधानी में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती....देखें वीडियो

पंडोखर सरकार का दरबार और डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी के होंगे प्रवचन

नदी क्षेत्र में बनाए गए संत समागम स्थल पर 21 फरवरी से 25 फरवरी तक दतिया म.प्र. से पहुंचे गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार) का सत्संग दरबार लगाया जाएगा। महाराज शाम 4 बजे से 7 बजे सत्संग करेंगे। इसी प्रकार 13 फरवरी से 19 फरवरी तक भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यहां उदयपुर राजस्थान से पधारे डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज प्रवचन देंगे। कथा का आयोजन शाम 4 बजे से 7 बजे तक रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें... ATS ने तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, इराक जाने रायपुर बनाया ट्रांजिट सेंटर

छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम कुंभ कल्प के स्वागत के लिए तैयार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम कुंभ कल्प और शिबरीनारायण मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12 फरवरी से महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम पर प्रारंभ हो रहा राजिम कुंभ कल्प न केवल छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, बल्कि इसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का जीवंत संगम भी है।
राजिम, जिसे 'छत्तीसगढ़ का प्रयाग' कहा जाता है, सदियों से श्रद्धालुओं और संत समाज के लिए आस्था का केंद्र रहा है। राज्य सरकार ने राजिम माघी पुन्नी मेले को पुनः उसके मूल स्वरूप में प्रतिष्ठित करते हुए "राजिम कुंभ कल्प" का नाम दिया है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण व संवर्धन का महत्वपूर्ण प्रयास है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम कुंभ कल्प के स्वागत के लिए तैयार है।

राजिम कुंभ कल्प में संत-समागम, धार्मिक प्रवचन, लोक संस्कृति के विविध रंग और आध्यात्मिक चेतना की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आसपास के राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

FAQ

  1. राजिम कुंभ कल्प मेला 2025 कब से शुरू होगा और इसका समापन कब होग?
    राजिम कुंभ कल्प मेला 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा से शुरू होगा और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा।
  2. इस बार राजिम कुंभ कल्प मेला कहां आयोजित किया जा रहा है और वहां क्या विशेषताएं होंगी ?
    इस बार राजिम कुंभ कल्प मेला नए मेला मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जो लगभग 54 एकड़ में फैला हुआ है। यहां मुख्यमंच, विभागीय स्टॉल, फूड जोन और मीना बाजार आदि होंगे।
  3. राजिम कुंभ कल्प मेले के दौरान कौन-कौन से धार्मिक आयोजन होंगे ?
    राजिम कुंभ कल्प मेले में 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा, 21 फरवरी को जानकी जयंती और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पर्व स्नान होगा। इसके अलावा 21 से 26 फरवरी तक विराट संत समागम भी होगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • राजिम कुंभ कल्प
  • Rajim Kumbh Kalp
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • rajim kumbh kalp 2025
  • rajim kumbh kalp date 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि