CG loksabha election result 2024 : राजनांदगांव से BJP के संतोष पांडेय 44 हजार 411 वोट से जीते , भूपेश बघेल हारे

Vikram Jain | Jun 04, 2024, 17:16 IST
Share
rajnandgaon Lok Sabha Seat Election Result 2024
rajnandgaon Lok Sabha Seat Election Result 2024

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी जीत और कांग्रेस की करारी हार हुई है। यहां कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। राजनांदगांव सीट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल की हार हुई है। इस सीट से बीजेपी के संतोष पांडेय 44 हजार 411 वोट से जीत गए हैं।

rajnandgaon Lok Sabha Seat Election Result 2024 : राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के संतोष पांडेय 44 हजार 411 वोट से जीत गए हैं। पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल शुरूआत से ही काफी पीछे चल रहे थे। बीजेपी के संतोष पांडेय को 9 लाख 56 हजार 497 वोट मिले है।

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ का एक संसदीय क्षेत्र है। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में इनमें से 5 सीटें- खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थी। अन्य तीन सीट- पंडरिया, कवर्धा और राजनांदगांव में भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

राजनांदगांव लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,68,021 मतदाता हैं। इनमें से 14,46,247 ने वोटिंग की थी। राजनांदगांव में वोटिंग परसेंट 77.42 प्रतिशत रहा था।

2024 के समीकरण

राजनांदगांव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद संतोष पांडे को चुनावी मैदान में उतारा था। वे 2019 में पहली बार सांसद बनकर आए थे। यह उनका दूसरा चुनाव था। राजनांदगांव सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर रमन सिंह का काफी प्रभाव माना जाता है। वे इस सीट के विधायक भी हैं।

राजनंदगांव सीट पर कांग्रेस ने संतोष पांडे को टक्कर देने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उतारा था। वे छत्तीसगढ़ की पाटन विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने इस बार उन्हें लोकसभा सीट की जिम्मेदारी दी है।

ये खबर भी पढ़ें...CG lok sabha election result 2024 : महासमुंद सीट से रूप कुमारी चौधरी 1 लाख 45 हजार 456 वोट से जीतीं

साल जीत वोट मार्जिन

2024 संतोष पांडेय (बीजेपी) 44, 411
2019 संतोष पाण्डेय (बीजेपी) 1,11,966
2014 अभिषेक सिंह (बीजेपी) 2,35,911

rajnandgaon Lok Sabha Seat Election Result राजनांदगांव लोकसभा सीट

Tags:
  • राजनांदगांव लोकसभा सीट
  • rajnandgaon Lok Sabha Seat Election Result
ट्विशा शर्मा केस: धारा 108 पर फंसी गिरिबाला की जमानत, हाईकोर्ट ने दिया अमेंडमेंट का समय

By Sumit Kumar

ट्विशा शर्मा केस: धारा 108 पर फंसी गिरिबाला की जमानत, हाईकोर्ट ने दिया अमेंडमेंट का समय
भागीरथपुरा कांड की 112 पन्नों की रिपोर्ट- आईएएस शिवम, दिलीप यादव, प्रतिभा पाल को क्लीन चिट, रोहित सिसोनिया, भव्या मित्तल के साथ संजीव श्रीवास्तव घिरे

By Sanjay Gupta

भागीरथपुरा कांड की 112 पन्नों की रिपोर्ट- आईएएस शिवम, दिलीप यादव, प्रतिभा पाल को क्लीन चिट, रोहित सिसोनिया, भव्या मित्तल के साथ संजीव श्रीवास्तव घिरे
अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, विश्वविद्यालय का अनुभव भी अब काम आएगा, हनुमान अंश पर टैक्स की भरपाई

By VINAY VERMA

अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, विश्वविद्यालय का अनुभव भी अब काम आएगा, हनुमान अंश पर टैक्स की भरपाई
70-80-90% सैलरी विवाद पर एमपी सरकार की चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस; 16 नवंबर को अगली सुनवाई

By Neel Tiwari

70-80-90% सैलरी विवाद पर एमपी सरकार की चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस; 16 नवंबर को अगली सुनवाई
सूरत से राजस्थान आ रही लग्जरी बस का भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों के मरने की खबर, 5 घायल

By Ashish Bhardwaj

सूरत से राजस्थान आ रही लग्जरी बस का भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों के मरने की खबर, 5 घायल
CGST अधिकारी सांवलराम समेत दो बिचौलियों ने रिश्वत के लिए बनायी व्यवस्था, क्या है ACB की अगली रणनीति?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CGST अधिकारी सांवलराम समेत दो बिचौलियों ने रिश्वत के लिए बनायी व्यवस्था, क्या है ACB की अगली रणनीति?
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दिग्विजय सिंह पर क्यों भड़कीं सोनिया गांधी? जानें वजह...

By Amresh Kushwaha

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दिग्विजय सिंह पर क्यों भड़कीं सोनिया गांधी? जानें वजह...