दुनियां में सबसे गर्म शहर रहा राजनांदगांव, तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा
Arun Tiwari | Apr 19, 2026, 12:06 IST
rajnandgaon-worlds-hottest-city-45-degree-temperature
राजनांदगांव 45 डिग्री तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर बना, अल नीनो प्रभाव से अप्रैल में भीषण गर्मी, प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में लू और बढ़ने की चेतावनी।
RAIPUR : छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव शनिवार को दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 9 डिग्री अधिक है। महाराष्ट्र के वर्धा में भी 45 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 44.6 डिग्री तक पहुंच गया।
राजनांदगांव में इससे एक दिन पहले तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार इस समय एशिया समेत कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अल नीनो के प्रभाव के कारण इस साल अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। यदि समुद्री तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही और वर्तमान वायुमंडलीय स्थिति बनी रही, तो आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले चार दिनों तक लू चलने की भी आशंका जताई गई है।
प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। दुर्ग में 43.2 डिग्री, रायपुर में 43.2 डिग्री और बिलासपुर में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं देश के अन्य हिस्सों में तेलंगाना और महाराष्ट्र के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष अप्रैल में सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया जा रहा है, जबकि पहले यह रिकॉर्ड आमतौर पर रायपुर और दुर्ग में देखा जाता था। लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट के अनुसार अफ्रीका में 42 डिग्री तापमान रहा। मैक्सिको में 40 डिग्री, एथेंस में 27 डिग्री पारा दर्ज किया गया। इस तरह राजनांदगांव विश्व में सबसे गर्म शहर रहा।
गर्मी में बढ़ी यात्रियों की संख्या, दुर्ग-शालीमार रूट पर यात्रियों को बड़ी राहत
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में गर्मी का तांडव, हीट वेव का अलर्ट जारी
MP School Timing Changes 2026: गर्मी के चलते एमपी में बदला स्कूलों का समय
अप्रैल में मई की गर्मी:
सामान्य से अधिक तापमान:
दुर्ग से आगे निकला राजनांदगांव:
यहां इतना तापमान:
यह खबरें भी पढ़ें...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में गर्मी का तांडव, हीट वेव का अलर्ट जारी
MP School Timing Changes 2026: गर्मी के चलते एमपी में बदला स्कूलों का समय
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari