थाने में वर्दी वाले की गुंडागर्दी; केस पूछने गए व्यक्ति को ASI ने जड़े 20 थप्पड़, हुआ सस्पेंड, दर्ज हुई FIR

Umeshwari Baghel | Apr 16, 2026, 22:53 IST
Share
ratanpur-police-asi-suspended-beating-victim-fir-bilaspur
ratanpur-police-asi-suspended-beating-victim-fir-bilaspur

बिलासपुर के रतनपुर थाना में विनोद जायसवाल नामक पीड़ित को ASI दिनेश तिवारी ने थप्पड़ मारे। विनोद ने बताया कि ASI ने गाली-गलौज करते हुए 15-20 थप्पड़ जड़े, जिससे उसका कान सुन्न हो गया। SSP रजनेश सिंह ने ASI को सस्पेंड कर दिया हैं।

NEWS IN SHORT

  • बिलासपुर के रतनपुर थाना में ASI ने पीड़ित विनोद जायसवाल को थप्पड़ मारे।
  • ASI ने पीड़ित को गाली देते हुए 15-20 थप्पड़ मारे, जिससे उसका कान सुन्न हो गया।
  • पीड़ित ने ASI पर पैसों की मांग का भी आरोप लगाया हैं ।
  • SSP ने ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
  • विनोद जायसवाल खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताया है।

NEWS IN DETAIL

Bilaspur। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक पीड़ित व्यक्ति को अपने केस की जानकारी लेने के दौरान पुलिस (बिलासपुर पुलिस की लापरवाही)की तरफ से मारपीट का शिकार होना पड़ा।

12 अप्रैल को विनोद जायसवाल नामक व्यक्ति अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे। यहाँ, ASI दिनेश तिवारी से मुलाकात के दौरान मारपीट की घटना हुई।

ASI ने पीड़ित को थप्पड़ मारे

विनोद का आरोप है कि ASI दिनेश तिवारी ने उन्हें गालियाँ देते हुए 15-20 थप्पड़ जड़े। इसके चलते विनोद का कान सुन्न हो गया और सिर में दर्द होने लगा।

पीड़ित ने बताया कि थप्पड़ मारने के दौरान ASI ने उन्हें धमकी भी दी कि वह उनकी नेतागिरी निकाल देंगे और उन्हें जेल भेज देंगे। इस दौरान थाने में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

ASI पर पैसों की मांग का भी आरोप

विनोद ने यह भी आरोप लगाया कि ASI ने उससे जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में पैसे की मांग की थी। इसके बाद विनोद ने SSP रजनेश सिंह से शिकायत की, जिस पर SSP ने मामले को गंभीरता से लिया और ASI को सस्पेंड कर दिया। और ASI दिनेश तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई

105
105

विनोद जायसवाल का राजनीतिक जुड़ाव

विनोद जायसवाल का कहना है कि वह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के रिश्तेदार हैं। इससे पहले, वह कोयला कारोबार से जुड़े हुए थे और रतनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता घनश्याम रात्रे के करीबी थे।

पीड़ित को न्याय मिलने की उम्मीद

इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है और इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आशा है कि पीड़ित को जल्द ही न्याय मिलेगा और दोषी को सजा मिलेगी।

यह खबरें भी पढ़े...

बिलासपुर पुलिस एक्शन :बिलासपुर मस्तूरी गोलीकांड : आधी रात कांग्रेस नेता के घर पुलिस की दबिश, पर मास्टरमाइंड अब भी फरार

बिलासपुर रोड एक्सीडेंट; निर्माणाधीन टोल प्लाजा के गड्ढों ने ली 3 युवकों की जान, परिजनों ने काटा जमकर बवाल!

बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई ; गंध से शराब पकड़ने वाली मशीन और व्हील लॉक का पहरा, अब नियम तोड़ना पड़ेगा भारी

बिलासपुर के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल पर गिरेगी गाज; सीबीएसई के नाम पर फर्जीवाड़ा, मान्यता रद्द करने की तैयारी!

Tags:
  • बिलासपुर
  • बिलासपुर पुलिस
  • बिलासपुर पुलिस की लापरवाही
  • बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई
  • बिलासपुर पुलिस एक्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग