हिट एंड रन: बेटे को बचाने पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया इलाज का वादा, अटेंडर फोन बंद कर अस्पताल से भागा
VINAY VERMA | Jan 20, 2026, 13:44 IST
renuka-singh-son-hit-and-run-case-victim-family-alleges-betrayal
छत्तीसगढ़ में हिट एंड केस में बेटे को बचाने के लिए पीड़ित का अपने खर्च पर बेहतर इलाज का वादा किया। बेटे तो थाने से छूट आया, लेकिन पीड़ित इलाज का पूरा खर्च लेने के लिए भटक रहा है।
News In Short
- पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे बलवंत सिंह ने 5 जनवरी रात कार से बाइक सवार को टक्कर मारी
- टक्कर में त्रिभुवन सिंह गंभीर घायल हो गया। उसके शरीर पर कई बड़ी चोटें आई
- पूर्व मंत्री ने अपने समर्थकों को पीड़ित के घर भेजा, परिवार से पूरा इलाज कराने का वादा किया
- हिट एंड रन केस में बलवंत पर सामान्य धाराएं लगी। हो—हल्ला न होने से वह आधे घंटे में बेल पर छूट गया
- समर्थकों को बलवंत की जमानत की सूचना मिली, वे त्रिभुवन को अस्प्ताल में छोड़ भाग छूटे। अब पीड़ित का परिवार
- इलाज के खर्च के लिए पूर्व मंत्री के यहां चक्कर लगा रहा है
News In Detail
मामला यह हुआ है कि रेणुका सिंह का बेटा बलवंत सिंह ने रायपुर में 5 जनवरी को अपनी कार से बाइक सवार युवक को रौंद दिया था। शुरुआती शिकायत पर पुलिस ने बलवंत को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री के लोगों ने पीड़ित के परिवार को पूरा इलाज कराने का वादा कर मामले को मैनेज कर लिया।
इस बीच, भाजपा महिला नेता रेणुका सिंह का बेटे के खिलाफ एक्सीडेंट केस में सामान्य धाराएं लगी। वह महज आधे घंटे में ही थाने से बेल पर बाहर आ गया। जिस युवक को एक्सीडेंट में चोट आई, वो पूरे इलाज के लिए तरस गया। युवक का परिवार अब इलाज के पूरे खर्च लेने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर चक्कर लगा रहा है।
भरोसा देकर निजी अस्पताल शिफ्ट करवाया
परिजनों के अनुसार अटेंडर के रुप में शादाब अली को जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन, जैसे ही पूर्व मंत्री के बेटे की जमानत की सूचना मिली, वह थोड़ी देर में अस्पताल से गायब हो गया। त्रिभुवन सिंह की बहन रश्मि सिंह कहती हैं कि शुरुआती बिल भरने में ही लंबा संघर्ष करना पड़ा। फोन पर कई बार बात के बाद बिल जमा हुआ, लेकिन उसके बाद शादाब फोन बंद कर गायब हो गया।
पुलिस कार्रवाई से बचने का हथकंडा
परिजनों का आरोप है यह सब कुछ पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए किया गया। बलवंत सिंह के जमानत मिलते ही उन लोगों ने मुंह फेर लिया। हकीकत यह है कि जमानत से वे पहले हमारे सामने गिड़गिड़ा रहे थे।
क्या है पूरा मामला
बेहतर इलाज का किया वादा
उधर, बलवंत के उपर जमानती धाराएं लगाकर केस रजिस्टर्ड किया गया। इसलिए उसे थाने से ही बेल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने तब बताया था कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। त्रिभुवन सिंह के बहन के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट उन्हें नहीं दी गई हैं।
हम पर दबाव बनाया गया
रेणुका सिंह ने जवाब नहीं दिया
Renuka Singh
इस मामले में 'द सूत्र' ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक रेणुका सिंह को संपर्क कियां। बताया गया कि वे कार्यक्रम में हैंं। लगभग 2 घंटे बाद फोन करने का समय दिया गया। उनके निज सचिव से संपर्क किया तो उन्होने इस मामले में पल्ला झाड़ लिया। फिर तय समय पर उन्होंने फोन भी नहीं रिसीव किया। हमने उन्हें वाट्सऐप और मैसेज के जरिए अपने सवाल भेजे, लेकिन उन्होंने उसका भी जवाब नहीं दिया।
Raipur hit and run case: विधायक रेणुका सिंह के बेटे पर FIR दर्ज, बाइक सवार की हालत गंभीर
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman