रायपुर हिट एंड रन: विधायक रेणुका सिंह के बेटे पर FIR दर्ज, बाइक सवार की हालत गंभीर

Harrison Masih | Published:
Share
raipur-hit-and-run
raipur-hit-and-run

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे की कार से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हिट एंड रन के इस मामले में देर से FIR दर्ज होने और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हाई-प्रोफाइल हिट एंड रन मामला सामने आया है। अग्रसेन धाम/सालासर चौक (तेलीबांधा क्षेत्र) के पास भाजपा विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे की कार ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 से 1.30 बजे हुआ। घायल युवक की पहचान त्रिभुवन सिंह ठाकुर (34) के रूप में हुई है, जो पेशे से डीजे ऑपरेटर हैं और नगर निगम कर्मचारी राजनारायण ठाकुर के छोटे भाई हैं।

त्रिभुवन काम खत्म कर बाइक से तेलीबांधा स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

रायपुर में हिट एंड रन, युवक को 50 मीटर घसीटते ले गई कार...दर्दनाक मौत

राजधानी रायपुर में हिट एंड रन केस , वारदात कर भाग रहे युवक-युवती को घेराबंदी कर दबोचा

कार में विधायक का बेटा, दो युवतियां और दोस्त सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त कार में भाजपा विधायक रेणुका सिंह का बेटा बलवंत सिंह उर्फ लकी (34), उसका एक मित्र और दो युवतियां समेत कुल पांच लोग सवार थे। लोगों का कहना है कि कार लहराते हुए और बेहद रैश ड्राइव की जा रही थी।

हादसे के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।



raipur hit and run case
raipur hit and run case


कार ड्रेनेज से टकराई, आरोपी फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक को टक्कर मारने के बाद कार ड्रेनेज लाइन से भी टकराई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस किया, जो रामानुजगंज (सरगुजा) निवासी जय प्रकाश उपाध्याय के नाम पर पंजीकृत है।

देर रात थाने लाए गए, बिना कार्रवाई छोड़े जाने के आरोप

इस मामले में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि देर रात कार सवार सभी लोगों को थाने लाया गया, लेकिन बिना किसी ठोस कानूनी कार्रवाई के विधायक के बेटे और उसके साथियों को छोड़ दिया गया, न तो तत्काल ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट हुआ, न ही मौके पर तुरंत एफआईआर दर्ज की गई।

हालांकि, तेलीबांधा टीआई का कहना है कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे और अब कार नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भिलाई में हिट एंड रन केस, कार चालक ने युवकों को चपेट में लिया

यह कैसा कानून- बेबस पिता ने पूछा- बेटी चली गई और दोषी आधे घंटे में जमानत पर बाहर

FIR दर्ज, धाराएं लगाई गईं

पुलिस ने बाद में इस मामले में हिट एंड रन का केस दर्ज किया है। आरोपी बलवंत सिंह उर्फ लकी के खिलाफ तेलीबांधा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(ए) – दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कृत्य, धारा 281 – लापरवाही से वाहन चलाना के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

राजनीतिक रसूख के दुरुपयोग का आरोप

इस पूरे घटनाक्रम ने कानून की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर यह मुद्दा जोर पकड़ रहा है कि क्या आरोपी को राजनीतिक रसूख का फायदा मिला? अगर कोई आम नागरिक होता, तो क्या इतनी ढील मिलती? वायरल हो रहे वीडियो और विरोधाभासी पुलिस बयानों ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।

युवक की हालत नाजुक, परिजनों में आक्रोश

फिलहाल घायल त्रिभुवन सिंह निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। इधर, परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Tags:
  • Raipur
  • रायपुर
  • हिट एंड रन
  • raipur hit and run case
  • विधायक रेणुका सिंह
  • रेणुका सिंह का बेटा बलवंत सिंह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर