रायपुर में हिट एंड रन, युवक को 50 मीटर घसीटते ले गई कार...दर्दनाक मौत

Marut raj | Dec 04, 2024, 15:48 IST
Share
Raipur hit and run youth died the sootr
Raipur hit and run youth died the sootr

Raipur hit and run : राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। कार सवार ने एक युवक को चपेट में लिया और उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए।

Raipur hit and run : राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। कार सवार ने एक युवक को चपेट में लिया और उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। कार की चपेट में आए युवक की गंभीर हालत में दर्दनाक मौत हो गई। युवक स्कूटी पर सवार था और कार ने उसे पीछे से टक्कर मारी। हादसा इतना भयानक था कि युवक के पेट पर कार के टायरों के निशान बन गए है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

IIM में 25 लाख रुपए कम रहा इस बार हाईएस्ट पैकेज, हर सेक्टर में गिरावट

हाथी निकल गया पूंछ फंसी रह गई, प्रोफेसर बनने CGPSC करा रही लंबा इंतजार

युवक के पेट पर बने कार के टायरों के निशान

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शरण यादव था। वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। मंगलवार की शाम 4 बजे के करीब वह मंदिर हसौद जाने के लिए अपनी स्कूटी से निकला था। इस दौरान ऊर्जा पार्क के पास सर्विस रोड पर पीछे से तेज रफ्तार i20 कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से शरण नीचे गिर गया, इस बीच कार उसे अपनी चपेट में लेते हुए करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। ससे टायर के निशान शरण के पेट पर बन गए।

एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने 112 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट की वजह से काफी खून बह चुका था। जिससे घायल की मौत हो गई।

CG BREAKING : दिसंबर में ज्यादा आएगा बिजली का बिल... हो जाइए तैयार

कभी थे नायब तहसीलदार , अब हुआ IAS Award .... मध्य प्रदेश से है नाता

कार मालिक बोला- मैंने गाड़ी बेच दी

जिस i20 कार से युवका की जान गई, वह रायपुर पासिंग है। यह किसी सुनील नाम के व्यक्ति के नाम दर्ज है। हालांकि, इस मामले में सुनील का कहना है कि उसने कार को पिछले हफ्ते ही किसी को बेच दिया है।

FAQ

  1. हिट एंड रन की यह घटना कहां और कब हुई ?
    यह घटना रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के ऊर्जा पार्क के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुई। तेज रफ्तार i20 कार ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी और उसे 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।
  2. हादसे में पीड़ित युवक कौन था और क्या हुआ ?
    पीड़ित युवक का नाम शरण यादव था, जो इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। हादसे में गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
  3. कार मालिक ने हादसे के संबंध में क्या बयान दिया ?
    कार मालिक सुनील ने दावा किया है कि उसने कार पिछले हफ्ते ही किसी और को बेच दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • हिट एंड रन
  • रायपुर हिट एंड रन केस
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा