बलौदाबाजार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की विनती, कहा- संविधान बचाना है तो हाथ के निशान के सामने बटन दबाओ, सिर्फ जुमला है बीजेपी की बातें
Shivam Dubey | Sept 28, 2023, 24:00 IST
बलौदाबाजार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की विनती, कहा- संविधान बचाना है तो हाथ के निशान के सामने बटन दबाओ, सिर्फ जुमला है बीजेपी की बातें
बालौदाबाजार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा को संबोधित किया है। इस दौरान खड़गे ने आगामी चुनाव के लिए दलितों, गरीबों और बाकी जनता से विनती की है कि संविधान को बचाना है तो हाथ के निशान के सामने बटन दबाओ।
Raipur. बालौदाबाजार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा को संबोधित किया है। इस दौरान खड़गे ने आगामी चुनाव के लिए दलितों, गरीबों और बाकी जनता से विनती की है कि संविधान को बचाना है तो हाथ के निशान के सामने बटन दबाओ। मल्लिकार्जुन ने कहा है कि बीजेपी की बातें सिर्फ जुमला है। खड़गे बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के सुमाभाटा में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए हैं। कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 24.52 लाख किसानों को 1895 करोड़ रूपए की तीसरी किश्त की राशि बटन दबाकर जारी किया है। मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत 266 करोड़ रूपए के 264 विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया है।
'महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस आगे'
मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि देश में सबसे ज्यादा सम्मान महिलाओं का कांग्रेस पार्टी ने ही किया है। चाहे पहले सांसद बनाने का हो, चाहे अध्यक्ष बनाने का हो। यह लोग हमारी नकल करते हैं। जब भी देश में कोई फाउंडेशन डालते हैं, तो सब चीजों में मोदी आगे चलते हैं। यह बीजेपी वाले किस ढंग से काम करते हैं यह मैं बताता हूं ऊपर से महिलाओं का बड़ा सम्मान किया, नए पार्लियामेंट में महिलाओं के लिए जो बिल था उसे उसे वक्त क्यों नहीं पास किया गया? यह लोग काम नहीं करते सिर्फ बातें करते हैं। मोदी जी महिलाओं को आरक्षण आज नहीं दे रहे हैं, 2024 में भी नहीं दे रहे हैं, 2029 में भी नहीं दे रहे हैं। बोल रहे हैं 2034 में आएगा। पहले आप 2024 का हिसाब दो.. चुनाव जीतने के लिए जितना झूठ बोलना सब बोल देते हैं। बेरोजगारी के लिए भी उन्होंने बोला था कि 2 करोड़ लोगों को नौकरी देंगे, ऐसे 10 करोड़ लोगों को नौकरी मिल जानी थी। किसानों की आय दोगुनी करने वालों को जो मिलना था तो जब यह सब जुमला था। तो यह महिलाओं का आरक्षण भी जुमला है। उनको पता है कि जो भी हम बात बोलते हैं वह कुछ दिन बाद लोग भूल जाते हैं और फिर हमको वोट मिलते हैं इसलिए कह रहा हूं कि उनको सबक सिखाना ही पड़ेगा।
'बीजेपी दूसरा संविधान लाना चाहती है'
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि आज राहुल जी सोनिया जी प्रियंका जी सब कोशिश कर रहे हैं, गरीबों के साथ देने के लिए कोशिश कर रहे हैं। यह फर्ज है.. कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक राहुल गांधी अकेले चले उनके साथ लाखों लोग गरीब, महिलाएं, बच्चे सब चले। लोकतंत्र को बचाने के लिए चले.. संविधान को बचाने के लिए चले और बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करके दूसरा संविधान लाना चाहते हैं। अपने विचारों को लोगों के बीच छोड़ रहे हैं फिर बाद में रहते हैं कि हमारा मकसद नहीं है मैं गरीबों दलितों से विनती करता हूं कि देश के संविधान को बचाने के लिए आपको लड़ना होगा राहुल गांधी का साथ देना होगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman