मंत्री टंकराम से वार्ता विफल, राजस्व अफसरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
VINAY VERMA | Jun 01, 2026, 22:41 IST
revenue-officers-indefinite-strike
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा नायब तहसीलदार से मारपीट का मामला गर्मा गया है। कार्रवाई न होने से नाराज राजस्व अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मंत्री टंकराम वर्मा और सचिव शम्मी आबिदी के साथ हुई अधिकारियों की बातचीत बेनतीजा रही।
मंत्री टंकराम : छत्तीसगढ़ में राजस्व अधिकारियों और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है। तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल के बाद कनिष्ठ प्रशासनिक संघ से जुड़े तहसीलदार और नायब तहसीलदार सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अनिश्चित कालीन हड़ताल का नाम सुनते ही राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने संघ को मिलने बुलाया।
वहां राजस्व विभाग की सचिव शम्मी आबिदी भी मौजूद थीं। लेकिन मंत्री-अधिकारियों की बातचीत में कोई सहमति नहीं बन सकी। अधिकारी विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।
हालांकि उन्होंने यह भी विकल्प दिया कि अगर भाजपा विधायक की गिरफ्तारी संभव नहीं है तो तीन नामजद लोगोे की गिरफ्तारी की जाए। जवाब से संतुष्ट नहीं होने के कारण संघ ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
पूरा मामला सरगुजा संभाग में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप से जुड़ा है। घटना के बाद राजस्व अधिकारियों में नाराजगी है और वे आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि केवल एफआईआर दर्ज होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए।
कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के आंदोलन को छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन का भी समर्थन मिल गया है। इससे आंदोलन का दायरा बढ़ गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी सेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना सामान्य कामकाज पर लौटना संभव नहीं होगा।
बैठक के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राजस्व सचिव शम्मी आबिदी ने संघ के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और गिरफ्तारी की कार्रवाई भी जल्द होगी। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी, इसलिए हड़ताल जारी रखने का औचित्य नहीं बनता।
मंत्री के आश्वासन के बावजूद संघ के पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने मांग रखी कि यदि विधायक रामकुमार टोप्पो की तत्काल गिरफ्तारी संभव नहीं है तो मामले में नामजद अन्य तीन आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस मांग पर सहमति नहीं बनने के कारण वार्ता बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई।
कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तारी होने तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि संघ अपने सदस्यों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दे पर समझौता नहीं करेगा। ऐसे में राजस्व विभाग की कई सेवाएं प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।
कांग्रेस का हल्लाबोल; मंत्री टंकराम वर्मा के बंगले का घेराव, पुलिस से भारी झूमाझटकी, तिल्दा में मचा बवाल!
हटाए गए मंत्री टंकराम वर्मा के PA, GAD ने संविदा सेवा की समाप्त
नायब तहसीलदार से मारपीट पर बवाल! आज से सैकड़ों तहसीलदार हड़ताल पर
MLA रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी पर अड़ा राजस्व संघ, थाने का घेराव कर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
वहां राजस्व विभाग की सचिव शम्मी आबिदी भी मौजूद थीं। लेकिन मंत्री-अधिकारियों की बातचीत में कोई सहमति नहीं बन सकी। अधिकारी विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।
हालांकि उन्होंने यह भी विकल्प दिया कि अगर भाजपा विधायक की गिरफ्तारी संभव नहीं है तो तीन नामजद लोगोे की गिरफ्तारी की जाए। जवाब से संतुष्ट नहीं होने के कारण संघ ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
रामकुमार टोप्पो प्रकरण बना विवाद की वजह
कर्मचारी फेडरेशन का भी मिला समर्थन
मंत्री ने गिरफ्तारी का दिया भरोसा
संघ ने रखी तत्काल गिरफ्तारी की शर्त
गिरफ्तारी तक जारी रहेगा आंदोलन
FAQ
- छत्तीसगढ़ के राजस्व अधिकारी हड़ताल पर क्यों गए हैं?
राजस्व अधिकारी सरगुजा में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि केवल एफआईआर दर्ज करने से न्याय नहीं होगा। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। - मंत्री टंकराम वर्मा और अधिकारियों के बीच क्या बातचीत हुई?
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राजस्व सचिव शम्मी आबिदी ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और गिरफ्तारी जल्द होगी। हालांकि अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की और आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए, जिससे वार्ता विफल हो गई। - हड़ताल का असर किन सेवाओं पर पड़ सकता है?
तहसील, राजस्व न्यायालय, नामांतरण, बंटवारा, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, भूमि रिकॉर्ड और अन्य राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल लंबी चली तो आम नागरिकों को प्रशासनिक सेवाओं में देरी का सामना करना पड़ सकता है।
यह खबरें भी पढ़े...
हटाए गए मंत्री टंकराम वर्मा के PA, GAD ने संविदा सेवा की समाप्त
नायब तहसीलदार से मारपीट पर बवाल! आज से सैकड़ों तहसीलदार हड़ताल पर
MLA रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी पर अड़ा राजस्व संघ, थाने का घेराव कर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari