MLA रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी पर अड़ा राजस्व संघ, थाने का घेराव कर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Umeshwari Baghel | May 28, 2026, 21:13 IST
Share
sitapur-mla-toppo-arrest-ultimatum
sitapur-mla-toppo-arrest-ultimatum

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्व निरीक्षक संघ ने मोर्चा खोला और थाना का घेराव किया। संघ ने पुलिस को 24 घंटे में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। समर्थक भी थाने पहुंचे और नायब तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की।

NEWS IN SHORT

  • सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग
  • थाने का घेराव और 24 घंटे में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम
  • विधायक समर्थकों ने किया नायब तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध
  • नायब तहसीलदार और विधायक समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज
  • कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने चेताया, उचित कार्रवाई न हुई तो हड़ताल

NEWS IN DETAIL

Surguja : जिले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्व निरीक्षक संघ सक्रिय हो गया है। संघ के पदाधिकारियों ने सीतापुर थाना का घेराव कर पुलिस को 24 घंटे के भीतर विधायक को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया। अगर पुलिस इस समयसीमा में कार्रवाई नहीं करती है, तो संघ आंदोलन की चेतावनी दे चुका है। इस कदम के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ की सियासत में गर्माहट देखने को मिल रही है।

विधायक समर्थकों का विरोध

राजस्व निरीक्षक संघ के थाना पहुंचने की खबर फैलते ही विधायक रामकुमार टोप्पो के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच गए। उन्होंने नायब तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे थाना परिसर और आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार समझाइश दी और दोनों पक्षों पर निगरानी रखी।

नायब तहसीलदार के खिलाफ FIR

सरगुजा पुलिस ने नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के खिलाफ जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप है कि महिला को जातिगत गाली-गलौज, अश्लील इशारे और धक्का-मुक्की कर ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया। इस मामले में बीएनएस की धारा 296, 351(2) और 79 का प्रयोग किया गया।

विधायक और समर्थकों के खिलाफ गैर-जमानती मुक़दमा

विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसूफ, नाजिम रजा, पंकज गुप्ता और दस-बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह FIR नायब तहसीलदार की शिकायत पर बीएनएस की धारा 221, 121(1), 191(2) और 132 के तहत की गई।

विवाद का कारण

विवाद की जड़ जमीन से जुड़ी एक फाइल है। सीतापुर विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी ने 14 मई को राजापुर उप तहसील में अपनी ज़मीन से जुड़ी फाइल जमा की थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि नायब तहसीलदार और कर्मचारियों ने उन्हें लगातार परेशान किया। यह जानकारी मिलने के बाद विधायक समर्थकों ने कार्यालय में घुसकर नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की, जिससे उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, सरगुजा इकाई ने घटना की कड़ी निंदा की है। संघ ने मुख्यमंत्री और अन्य आला अधिकारियों को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है। यदि प्रशासन न्यायसंगत कार्रवाई नहीं करता है, तो संघ सामूहिक हड़ताल में जाने की चेतावनी दे चुका है।

FAQ

  1. विवाद का मुख्य कारण क्या है?
    सीतापुर विधायक की चचेरी बहन द्वारा जमीन से जुड़ी फाइल जमा करने के बाद नायब तहसीलदार और समर्थकों के बीच हुई झड़प।
  2. पुलिस ने किसके खिलाफ FIR दर्ज की है?
    नायब तहसीलदार के खिलाफ जमानती और विधायक रामकुमार टोप्पो एवं समर्थकों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में FIR।
  3. राजस्व निरीक्षक संघ ने क्या कदम उठाया है?
    संघ ने थाना का घेराव कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी।
  4. क्या विधायक समर्थक भी शामिल हुए?
    हां, समर्थकों ने थाने में नारेबाजी की और माहौल तनावपूर्ण बना दिया।

यह खबरें भी पढ़े...

तहसीलदार से विवाद में सीतापुर के MLA रामकुमार टोप्पो सहित 10 समर्थकों पर FIR

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बढ़ी मुश्किलें; जाति प्रमाणपत्र पर हाईकोर्ट सख्त, कलेक्टर को 90 दिन का अल्टीमेटम!

विधायक की बहन से बदतमीजी या दबंगई? नायब तहसीलदार को बीच सड़क पर घसीटकर पीटा, फाड़े कपड़े

छत्तीसगढ़ में राजस्व क्रांति; रजिस्ट्री से लेकर बैंक लिंकेज तक सब कुछ पेपरलेस, SMS से रुकेगी जमीनों की हेराफेरी

Tags:
  • सरगुजा
  • रामकुमार टोप्पो
  • नायब तहसीलदार
  • राजस्व निरीक्षक संघ
  • सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा