रुरल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का जेम से खरीदी पर गेम, 150 की चप्पल 1350 और 2 हजार में 800 का रेडियो

Arun Tiwari | Jul 18, 2025, 16:01 IST
Rural Development Institute game on purchase from Gem the sootr
ठाकुर प्यारेलाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट, निमोरा ने जैम पर तीन करोड़ के सामान की खरीदी का ऑर्डर दिया है। द सूत्र ने पड़ताल की तो पता चला कि यहां पर भी खेला हो रहा है। जो सामान की लिस्ट है उस सामग्री को दो से नौ गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा जा रहा है।

रायपुर : सरकारी खरीदी में भ्रष्टाचार रुकवाने के लिए केंद्र सरकार ने जेम पोर्टल लांच किया और यह जरुरी भी किया गया कि इसी रास्ते से सामान की खरीदी की जाए। लेकिन कॅरप्शन करने वालों ने इसमें भी अपने फायदे के कई रास्ते निकाल लिए हैं। वैसे तो इसके कई उदाहरण हैं लेकिन हम आपको ताजा मामला बताते हैं।



यह मामला है ग्रामीण विकास विभाग का। इस विभाग के तहत आने वाले ठाकुर प्यारेलाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट, निमोरा ने जैम पर तीन करोड़ के सामान की खरीदी का ऑर्डर दिया है। द सूत्र ने पड़ताल की तो पता चला कि यहां पर भी खेला हो रहा है। जो सामान की लिस्ट है उस सामग्री को दो से नौ गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा जा रहा है। आइए आपको बताते हैं जेम का गेम।



ये खबर भी पढ़ें...सरकार डेढ़ महीने में जान पाई 32 हजार वाले जग की कीमत,अब 2 लाख की टीवी का 10 लाख में खरीदी का कांट्रेक्ट



ये है जेम का पूरा गेम

जेम, एक ऐसा पोर्टल है जहां पर सरकारी सामान की खरीदी होती है। यह केंद्र सरकार ने अनिवार्य रुप से लागू किया है। मकसद था कि जेम से यदि सरकारी सामान की खरीदी होगी तो कॅरप्शन के चांस कम होंगे। सब कुछ ऑनलाइन रहेगा तो प्रक्रिया भी पारदर्शी रहेगी। लेकिन असल में ऐसा हो नहीं रहा। इस पोर्टल से खरीदी में भी कॅरप्शन के रास्ते निकाल लिए गए हैं।



ठाकुर प्यारेलाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट,निमोरा (माना) रायपुर (छत्तीसगढ़) में कई गुना अधिक क़ीमत दे कर सामनों की ख़रीदी का ऑर्डर हुआ। ये ऑर्डर हनु कृपा इंटरप्राइज़ेज़ के ऋषभ अग्रवाल को हुआ है। आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने ये जानकारी निकाली है। जानकारी के मुताबिक करीब 3 करोड़ का सामान खरीदा जाना है।



इसमें ट्रेकसूट,रेडियो,चप्पल और पेन जैसी चीजें हैं। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन प्रक्रिया से जुड़े सूत्र ने इस खेल का खुलासा कर दिया। सूत्र के मुताबिक इन चीजों को 2 से नौ गुना तक ज्यादा दर पर खरीदी जा रही हैं। कमाल की बात ये भी है कि इन सभी चीजों में कोई भी ब्रांड एप्लीकेवल नहीं है।



ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस का आरोप- आदिवासी बच्चों के हक पर डाका, सरकार ने 51 लाख में खरीदे मात्र 160 जग



ये सामान इतनी कीमत पर खरीदा जा रहा है

1200/-₹ का ट्रैकसूट 4000/-₹ में



150/-₹ की हवाई चप्पल 1350/-₹ में



500/-₹ का कॉलेज बैग 1500/-₹ में



150/-₹ की टार्च 850/-₹ में



150/-₹ की मोटिवेटिव बुक 977/-₹ में



800/-₹ का रेडियो 1999/-₹ में



4/-₹ का पेन 10/-₹ में।



इतने का खरीदा जा रहा है सामान

ट्रैकसूट - 828000


कॉलेज बैग - 315000


वॉटर बॉटल - 2411550


जेल पेन - 20700


डायरी पेड - 351900


ऑफिस मैग्जीन - 579600


टॉर्च - 1860930


रेडियो - 4137930


थाली - 924500


लोटा - 310500


गिलास - 207000


चप्पल - 2794500


मोटीवेशन बुक - 2022390


शर्ट एक्सट्रा लार्ज - 2691000



ये खबर भी पढ़ें...Chhattisgarh : सरकारी खरीदी में होने वाले खेला को रोकेगा नया सिस्टम, हर विभाग में बनेगी विजिलेंस सेल



कैल्शियम टेबलेट की जगह सोफा खरीदी

यह तो था रुरल डेवलपमेंट विभाग का हाल। हम आपको एक और उदाहरण बताते हैं। यह है स्वास्थ्य विभाग से संबंधित। वैसे भी छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग हमेशा चर्चा या यूं कहें कि विवादों में रहता है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली की खबरें बाहर आती हैं तो पत्रकारों के घर पुलिस पहुंच जाती है।



कभी अस्पतालों में मीडिया सेंसरशिप का आदेश आ जाता है जिसे वापस भी लेना पड़ता है। मेडिकल कार्पोरेशन के अधिकारी दवा खरीदी में भारी भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में हैं। द सूत्र को जेम से खरीदी का एक कागज हाथ लगता है। यहां पर कैल्शियम टेबलेट के बजट में सोफा सेट की खरीददारी की जा रही है। मूल्य की जगह सोफासेट का मेजरमेंट लिखा है। यानी कुल मिलाकर ऐसे हो रहा है जेम का गेम।



ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर लापरवाही, 75000 क्विंटल सड़ा



जेम में ऐसे होते हैं गेम

जेम पोर्टल को कॅरप्शन को रोकने के लिए लागू किया गया था। आजकल जेम पोर्टल में भी खरीदी पारदर्शी नहीं रही है। जानकार कहते हैं कि खरीदी में कमाई करने के लिए सप्लायर और खरीददार में पहले ही डील हो जाती है। और टेंडर के लिए इस तरह की शर्तें लगा दी जाती हैं जिनमें उनका चहेता सप्लायर ही पास हो पाता है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





जेम पोर्टल घोटाला | सरकारी खरीद में भ्रष्टाचार | ग्रामीण विकास विभाग भ्रष्टाचार | छत्तीसगढ़ खरीद घोटाला | अत्यधिक मूल्य पर खरीद | GeM Portal Scam | Corruption in Government Procurement | rural development department corruption | chhattisgarh purchase scam | Overpriced procurement



Tags:
  • जेम पोर्टल घोटाला
  • सरकारी खरीद में भ्रष्टाचार
  • GeM Portal Scam
  • Corruption in Government Procurement
  • ग्रामीण विकास विभाग भ्रष्टाचार
  • छत्तीसगढ़ खरीद घोटाला
  • अत्यधिक मूल्य पर खरीद
  • rural development department corruption
  • chhattisgarh purchase scam
  • Overpriced procurement