साधराम हत्याकांड: परिजनों ने चेक लौटाया, कहा-मुआवजा नहीं इंसाफ चाहिए

BP shrivastava | Feb 14, 2024, 14:13 IST
Share
Sadhram murder case
साधराम हत्याकांड मामले को लेकर हिंदू संगठन ने बुधवार को कवर्धा बंद का ऐलान किया था। जो प्रभावी दिखाई दिया।

साधराम हत्याकांड मामला बढ़ता जा रहा है। मृतक साधराम यादव के परिजनों को प्रशासन ने मुआवजा देने का ऐलान किया, मुआवजा की राशि को पीड़ित परिवार ने लेने से मना कर दिया है। आज हिंदू संगठन की आह्वान पर कवर्धा बंद रखा गया है।

KAWARDHA. साधराम हत्याकांड मामला बढ़ता जा रहा है। मृतक साधराम यादव के परिजनों को प्रशासन ने मुआवजा देने का ऐलान किया, मुआवजा की राशि को पीड़ित परिवार ने लेने से मना कर दिया है। आज हिंदू संगठन की आह्वान पर कवर्धा बंद रखा गया है। लालपुर साधराम हत्याकांड में पीड़ित पक्ष ने सोमवार सुबह कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शासन की तरफ से दिए गए पांच लाख रुपए के चेक को वापस कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें इस केस में इंसाफ चाहिए। आरोपियों को मौत की सजा दी जाने की मांग उन्होंने की है।

हिन्दू संगठन ने कराया आज कवर्धा बंद !

कवर्धा के लालपुर में साधराम हत्याकांड के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्व हिंदू समाज के लोगों ने जिला बंद का आह्वान किया है। शहर में बंद का असर सुबह से देखने को मिल रहा है। शहर में सभी दुकानदारों और व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया है। जिले की सभी प्रतिष्ठानें बंद हैं। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद समाज के लोगों ने हत्यारों की सही आरोपियों की तलाश की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की जा रही है।

पिछले महीने साधराम यादव का हुआ था मर्डर

दरअसल लगभग 1 महीने पहले 20 जनवरी को लालपुर गांव में रहने वाले साधराम यादव की रात 6 आरोपियों ने गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के दिन हत्याकांड मामले से जुड़े सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद शासन की ओर से मृतक के परिवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खुद 5 लाख रुपए का चेक दिया था, इसके अलावा पुलिस और नगरपालिका, राजस्व की टीम ने आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन भी लिया, लेकिन अभी भी पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।

Tags:
  • साधराम हत्याकांड
  • कवर्धा बंद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई