सारंगढ़: उफनते नाले में बही पूर्व सरपंच की कार, पति-पत्नी लापता

Harrison Masih | Jul 27, 2026, 12:28 IST
Share
सारंगढ़ नाले में बहे पति-पत्नी
सारंगढ़ नाले में बहे पति-पत्नी

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। माधोपाली पुल पार करते समय घोघरा नाले के तेज बहाव में पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल की कार बह गई। कार में सवार उनकी पत्नी सविता पटेल भी लापता हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। कई इलाकों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी मूसलाधार बारिश जारी है। इसी बीच माधोपाली पुल पार करते समय पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल की कार बह गई। पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी सविता पटेल दोनों लापता हैं। ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना रविवार को सारंगढ़-बारमकेला रोड पर माधोपाली गांव के पास घोघरा नाले में हुई।

घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर राहत व बचाव अभियान चला रही है।

कौन हैं देवनारायण पटेल

जानकारी के मुताबिक देवनारायण पटेल घोटला बड़े गांव के पूर्व सरपंच हैं। वे देव ट्रेडर्स नाम की फर्म भी संचालित करते हैं।

देवनारायण अपनी पत्नी सविता पटेल के साथ कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दोनों माधोपाली पुल पार कर रहे थे।

मूसलाधार बारिश में उफना नाला

मूसलाधार बारिश की वजह से लात नाला का पानी माधोपाली पुल के ऊपर से बहने लगा था। इसी तेज बहाव में देवनारायण पटेल की कार पुल पर से बह गई।

गनीमत रही कि कार में मौजूद ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। लेकिन इसके बाद से देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल का कोई पता नहीं चल सका है।

ग्रामीणों की भीड़ जुटी, पुलिस को दी सूचना

घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीण और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

जारी है सर्चिंग और बचाव अभियान

पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। हालांकि अब तक दोनों लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार सर्चिंग अभियान में जुटी हुई है। तेज बहाव और बारिश के चलते खोजबीन में दिक्कतें भी आ रही हैं।

जिले में बना हुआ है बाढ़ जैसा खतरा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे कई पुल-पुलिया पानी में डूबने की स्थिति में आ गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे उफनते नाले या पुल पार करने से बचें। आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत बताई जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बिलासपुर में मूसलाधार बारिश: कई इलाकों में डूबे ट्रांसफार्मर हुआ ब्लैकआउट

गरियाबंद हादसा : मूसलाधार बारिश में जमींदोज हुआ होटल, 9 घायल

CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट

सारंगढ़ न्यूज: सारंगढ़: उफनते नाले में बही पूर्व सरपंच की कार, पति-पत्नी लापता

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सारंगढ़ न्यूज
  • CG weather
  • छत्तीसगढ़ में मानसून
  • मूसलाधार बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती