रायपुर में बोलीं सरोज पांडेय- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी से डरते हैं, इसलिए इधर उधर की बात करते हैं, छत्तीसगढ़ के बेघरों को कब मिलेगा घर?

Shivam Dubey | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
रायपुर में बोलीं सरोज पांडेय- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी से डरते हैं, इसलिए इधर उधर की बात करते हैं, छत्तीसगढ़ के बेघरों को कब मिलेगा घर?
रायपुर में बोलीं सरोज पांडेय- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी से डरते हैं, इसलिए इधर उधर की बात करते हैं, छत्तीसगढ़ के बेघरों को कब मिलेगा घर?

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के दौरे और पीएम आवास योजना को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा है। इसके साथ बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कई सवाल भी दागे हैं। सरोज पांडेय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ईडी का डर लगा रहता है, इसलिए वो हर बार बात को इधर उधर घुमा देते हैं।

Raipur. छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के दौरे और पीएम आवास योजना को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा है। इसके साथ बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कई सवाल भी दागे हैं। सरोज पांडेय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ईडी का डर लगा रहता है, इसलिए वो हर बार बात को इधर उधर घुमा देते हैं। इसके साथ पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सरकार से पूछा है कि अभी आपने मुख्यमंत्री आवास योजना लाई है इसमें 1 लाख लोगों को मकान आप दे देंगे, फिर बाकी बचे बेघरों को घर कब मिलेगा?

आरोप हमारे नहीं सरकार के ही मंत्री के हैं- पांडेय

सरोज पांडेय ने कहा है कि राहुल गांधी आग छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। बड़े बड़े विज्ञापन छापे गए हैं। आज का आयोजन मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत किया गया है। छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद 16 लाख लोगों को आवास नहीं दिया गया, तो ये सरकार विश्वासघात हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार ने बेघर लोगों के लिए आवास नहीं बनाया गया। इस बात मुझे बहुत दुख है। यह बात लिखित में टीएस सिंहदेव ने आरोप लगाया है। यह बीजेपी का नहीं छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री का है। जब वे सच बोल रहे थे तो ये घबरा गए है। इसी कारण मुख्यमंत्री आवास योजना लाई गई।

'मोहब्बत की दुकान में नफरत बेचने वाले छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं'

सरोज पांडेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री हमेशा झूठ बोलते हैं, मोहब्बत की दुकान में नफरत बेचने वाले छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। यहां इस योजना से खानापूर्ति की जा रही है। सीएम कहते हैं कि योजना के साथ प्रधानमंत्री का नाम जुड़ा है इसलिए उन्हें पूरा पैसा देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सभी योजना में सिर्फ एक ही नाम है। घोटाला भी बहुत किए हैं। अगर शराब घोटाला भी नहीं करते तो छत्तीसगढ़ के बेघर लोगों को घर मिल जाता। सिर्फ भ्रम पहुंचाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से सवाल है कि वर्तमान में जितने लोगों को आवास दिए है बाकी बचे लोगों को कब देंगे। अभी चुनाव आ जाएंगे तो आप बाकी योजना पूरा नहीं करेंगे और ये योजना भी घोटाला बन जाएगी।

सरोज पांडेय ने कहा है मल्लिकार्जुन खड़गे से मैंने 9 सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। उनके पास जवाब थे ही नहीं इसलिए मुँह छुपा रहे हैं। कांग्रेस से पूछना चाहती हूं कि जिन लोगों को आवास नहीं मिला उसपर जवाब दें। घोटालों पर जवाब दें। बीजेपी ने 7 लाख से ज्यादा मकान पीएम आवास योजना के तहत बनाकर दे दिए। मुख्यमंत्री खुद भ्रमित हैं, उन्होंने 16 लाख लोगों की सूची क्यों नहीं दे रहे हैं। कांकेर में 5 लोगों की मौत हुई उसपर उन्होंने जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री आधे टाइम तो ईडी से डरे रहते हैं इसलिए इधर उधर की बातें करते हैं।

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • रायपुर समाचार
  • BJP Chhattisgarh
  • Saroj Pandey said in Raipur
  • Chief Minister Bhupesh Baghel is afraid of ED
  • रायपुर में सरोज पांडे ने कहा
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी से डरते हैं
  • भाजपा छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा