नींव खोदकर लाखों रुपये डकार गए सरपंच सचिव

Krishna Kumar Sikander | May 10, 2025, 16:49 IST
Share
Sarpanch secretary embezzled lakhs of rupees by digging the foundation the sootr
Sarpanch secretary embezzled lakhs of rupees by digging the foundation the sootr

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सरपंच और सचिव ग्राम पंचायतों में विकास के लिए आई राशि को हजम करने में जुटे हैं। करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है। सरकारी धन की इस लूट में संबंधित विभागों के अफसर भी मिले हुए हुए हैं। यह हाल सीतापुर जिले के गांव का भी है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सरपंच और सचिव ग्राम पंचायतों में विकास के लिए आई राशि को हजम करने में जुटे हैं। निर्माण कार्य के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है। सरकारी धन की इस लूट में संबंधित विभागों के अफसर भी मिले हुए हुए हैं। नतीजा यह है कि विकास के लिए करोड़ों की राशि मिलने के बावजूद गांवों की तकदीर नहीं बदल रही है। यह हाल सीतापुर जिले के गांव का भी है।

PWD में इंजीनियर्स के लिए कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी इतनी....

विकास के सरकारी पैसों की लूट जारी

सीतापुर जिले के ग्राम पंचायतों में विकास के नाम आए पर सरकारी पैसों की लूट जारी है। हर ग्राम पंचायत से इस तरह की सूचना आ रही है। सरपंच सचिव निर्माण कार्य के लिए आए धन को आसानी से डकार जा रहे हैं। सरकार गांवों के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है, लेकिन सरपंच और सचिव अपने करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इनको विभाग के अधिकारियों ने लूट की खुली छूट दे रखी है, ताकि, वे अपनी जेब भरने के साथ उनका हिस्सा भी उन तक पहुंचाएं। यही वजह है कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ में 2000 पाकिस्तानियों का बसेरा, इनमें 1800 रायपुर में

ताजा मामला पंचायत भुषु का

विकास कार्य के सरकारी धन के गबन का ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत भुषु में पर्दाफाश में हुआ। यहां सरपंच रामभगत लकड़ा और सचिव सुरेंद्र टोप्पो ने लाखों रुपये डकार गए। यह दोनों ने मिलकर यह गबन निर्माण कार्य के नाम पर किया। दरअसल, साल 2024 में ग्राम पंचायत भुषु डोमनीपारा को पुलिया निर्माण के लिए सात लाख की राशि स्वीकृत हुई थी। यह राशि सरगुजा विकास प्राधिकरण मद से दी गई थी। सात लाख में से तीन लाख सरपंच और सचिव ने मिलकर पंचायत चुनाव से पहले ही निकाल आपस में बांट कर लिया था।

करोड़ों के विकास कार्यों में कृषि मंडी समिति सचिव की मनमानी

पैसे निकालने के बाद काम बंद

सरपंच और सचिव ने ग्राम पंचायत और गांव के लोगों धोखे में रखने के लिए डोमनीपारा सड़क के बीचोबीच नींव खोदकर छोड़ दिया, ताकि लोगों को ऐसा लगे कि सड़क पर बनने वाले पुलिया का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस सड़क पर नींव खोदे छह माह हो चुके हैं। मगर निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ। लोग खेत की पगडंडी से आवागमन के लिए मजबूर हैं। बारिश में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है।

भारत-पाक युद्ध के कारण सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन बीच में रुका

लोगों की मांग पर सचिव खामोश

ग्रामीणों ने नींव खोदे छह माह बीतने के बाद भी पुलिया बनाने का काम नहीं होने की शिकायत कई बार सचिव से की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। सरपंच को देखते ही लोग अधूरे पुलिया निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की। मगर, सचिव तो निर्माण कार्य की राशि गबन कर चुके हैं। गांव में विकास के नाम पर पुलिया बनाने के लिए खोदी गई नींव लोगो को मुँह चिढ़ा रही है।

अधिकारियों ने नहीं लिया जायजा

ग्राम पंचायत भुषु में पुलिया निर्माण के घोटाले पर अधिकारियों का रवैया हैरान करने वाला है। गांव के लोगों की शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति देखने तक पहुंचे। अधिकारियों की चुप्पी बताती कि सरपंच और सचिव को इनका भी सहयोग मिला हुआ है। पुलिया निर्माण नहीं कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सरपंच रामभगत लकड़ा और सचिव सुरेंद्र टोप्पो के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण कराने की भी मांग की है। इस संबंध में सीईओ एसके मरकाम ने बताया कि जांच कराएंगे और लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध कार्रवाई होगी।



Tags : SARPANCH | Sitapur | Sitapur News | CG News | नींव कंस्ट्रक्शन | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Sitapur News
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • SARPANCH
  • सरपंच
  • Secretary
  • सचिव
  • Sitapur
  • सीतापुर
  • नींव कंस्ट्रक्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा