छत्तीसगढ़ की शशि बनेंगी यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ! राहुल गांधी लेंगे इंटरव्यू

Kanak Durga Jha | Sept 02, 2024, 15:24 IST
Share
sashi singh become national chairman youth congress
sashi singh become national chairman youth congress

Chhattisgarh Politics : यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नेताओं के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इस लिस्ट में देशभर से चार युवा नेता शामिल हैं।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नेताओं के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इस लिस्ट में देशभर से चार युवा नेता शामिल हैं। इसमें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेत्री शशि सिंह कोराम का भी नाम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शशि सिंह का चयन हो सकता है। शशि के अलावा हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के विधायक अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास का नाम इस लिस्ट में हैं।

राहुल गांधी खुद लेंगे इंटरव्यू

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चारों नेताओं का इंटरव्यू राहुल गांधी खुद लेने वाले हैं। जिसके लिए शशि रविवार को दिल्ली पहुंच गई हैं। इस इंटरव्यू में राहुल गांधी सभी नेताओं से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा इसका फैसला लिया जाएगा।

आदिवासी नेत्री हैं शशि सिंह

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शशि सिंह का चयन बेशक इसलिए भी हुआ है क्योंकी वह आदिवासी नेत्री हैं। बता दें कि, छत्तीसगढ़ से शशि सिंह एकमात्र आदिवासी नेत्री हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि शशि सिंह का चयन होना इतना आसान नहीं है। क्योंकी इस बार के लोकसभा चुनाव में सरगुजा लोकसभा सीट से शशि सिंह चुनाव हार गईं थीं। जिससे उनकी राजनीति छवि पर असर पड़ा।

क्यों हो सकता है चयन

शशि सिंह छत्तीसगढ़ की महिला युवा नेत्री है। काफी सालों से राजनीति के क्षेत्र में है। शशि के पिता मंत्री रह चुके है, इस वजह से शशि सिंह की राजनितिक पकड़ काफी मजबूत है। इतना ही नहीं शशि सिंह राहुल गांधी की करीबी है। नकारात्मक छवि नहीं है और प्रदेश की लोकप्रिय नेत्री भी है। शशि सिंह भले ही लाेकसभा हार गईं पर ये भाजपा उम्मीदवार को काटें की टक्कर दीं।

आदिवासी चेहरे की तलाश में कांग्रेस

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ही 8 नाम तय किए हैं। जानकारी के मुताबिक शीर्ष पदाधिकारी चाहते हैं कि संगठन के भीतर से ही अध्यक्ष चुना जाए और अगले अध्यक्ष की उम्र 35 साल से ज्यादा ना हो। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व आदिवासी चेहरे की तलाश में हैं।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • Chhattisgarh Congress
  • Chhattisgarh Congress Committee
  • CG Congress
  • शशि सिंह
  • कांग्रेस नेत्री शशि सिंह कोराम
  • यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • Youth Congress National President
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई