सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना भी लगाया

Pratibha Rana | Dec 14, 2023, 24:00 IST
Share
सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना भी लगाया
सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना भी लगाया

कोल मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो गई है। इतना ही नहीं कोर्ट ने उन पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। ।

शिवम दुबे, Raipur. तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़ा झटका लगा है। कोल मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो गई है। इतना ही नहीं कोर्ट ने उन पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। गौरतलब है कि 2 दिसंबर 2022 से सौम्या चौरसिया जेल में है, कोर्ट केस फैसले के बाद उन्हें कोई भी राहत नहीं मिली है।

5 दिसंबर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामले में गिरफ्तार सौम्या चौसरिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट थी, 5 दिसंबर को सौम्या चौरसिया की इस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया। 5 दिसंबर की सुनवाई जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच में ही हुई थी, जिसका फैसला आज यानी कि 14 दिसंबर को सार्वजनिक कर दिया गया है।

पिछले 1 साल से जेल में हैं सौम्या

कोल लेवी मामले में सौम्या चौरसिया को बीते साल यानी 2 दिसंबर 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था, उसके बाद से सौम्या चौरसिया लगातार केंद्रीय जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर बेल याचिका दायर करते हुए कहा गया है कि सौम्या चौरसिया के खिलाफ मामला नहीं बनता, साथ ही जबकि हाईकोर्ट ने ज़मानत याचिका ख़ारिज की, उसके पहले कर्नाटक की बैंगलोर कोर्ट से शेड्यूल अफेंस हट गए थे। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से जमानत दिए जाने के पक्ष में तर्क दिए कि सौम्या चौरसिया एक महिला है उनके दो बच्चे हैं और इस मामले में लंबा समय लगने वाला है।

क्या है पूरा मामला?

सौम्या चौरसिया को ईडी ने 500 करोड़ से ज्यादा के कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। सौम्या चौरसिया को लेकर ईडी का आरोप है कि, कोयला ट्रांसपोर्ट में 25 रुपए टन की लेव्ही ली जाती थी। ईडी ने इस इस मामले का किंगपिन सूर्यकांत तिवारी को बताया गया है। ईडी ने कोर्ट को बताया है कि, लेव्ही वसुलने के लिए नियमों को बदल कर उसे मैनुअल कर दिया गया। ईडी के अनुसार सूर्यकान्त तिवारी बेहद प्रभावशाली था, सूर्यकांत को असीमित शक्ति और प्रभाव कार्यवाहक पूर्व सीएम भूपेश की (निलंबित) उप सचिव सौम्या चौरसिया से मिलती थी। ईडी का आरोप है कि सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और लेव्ही वसुली से रक़म मिलती थी जिससे संपत्ति अर्जित की।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Post Secretary Saumya Chaurasia
  • big blow to Saumya Chaurasia
  • bail plea of ​​Saumya rejected
  • पसचिव सौम्या चौरसिया
  • सौम्या चौरसिया को बड़ा झटका
  • सौम्या की जमानत याचिका खारिज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज