सरेंडर नहीं करेंगे अमित जोगी, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर दिया स्टे
VINAY VERMA | Apr 23, 2026, 11:32 IST
sc-relief-amit-jogi-high-court-verdict-stay
अमित जोगी को रामावतार जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके सरेंडर पर रोक लगाई और हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे दे दिया है। इस फैसले से जोगी को जेल जाने से बचत मिली है और उनके कानूनी लड़ाई जारी रखने का अवसर प्राप्त हुआ है।
छत्तीसगढ़ की सियासत से जुड़े बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में आरोपी अमित जोगी को फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने उनके सरेंडर पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे देते हुए मामले में अगली सुनवाई तक राहत बरकरार रखी है।
गुरुवार को हुई सुनवाई में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने इस मामले को सुना। अदालत ने स्पष्ट किया कि फिलहाल अमित जोगी को सरेंडर करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही जांच एजेंसी सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
दरअसल, इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अमित जोगी को रामावतार जग्गी हत्याकांड में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उन्हें 23 अप्रैल तक सरेंडर करने के निर्देश भी दिए थे। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अमित जोगी ने तुरंत सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सजा पर रोक की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वाेच्च अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए सरेंडर पर रोक लगा दी। हालांकि कोर्ट ने मामले को पूरी तरह से खारिज नहीं किया है, बल्कि सीबीआई से जवाब तलब कर आगे की सुनवाई के लिए मामला लंबित रखा है।
इस फैसले का सीधा मतलब यह है कि फिलहाल अमित जोगी को जेल नहीं जाना होगा और उन्हें कानूनी लड़ाई जारी रखने का मौका मिल गया है। यह मामला पहले से ही राजनीतिक और कानूनी दोनों दृष्टि से बेहद संवेदनशील रहा है, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश अहम माना जा रहा है।
अमित जोगी को मिलेगी जय या जाएंगे जेल, 23 साल पुराने जग्गी हत्याकांड की 23 अप्रैल है सुप्रीम सुनवाई और सरेंडर की तारीख
23 साल पुराने जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को उम्रकैद
Jaggi Murder Case हाईकोर्ट में रिओपन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुनवाई शुरू
रामावतार जग्गी हत्याकांड पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई, Amit Jogi के वकील ने मांगा समय
सरेंडर करने की आवश्यकता नहीं- एससी
उम्रकैद की सजा सुनाई है
होईकोर्ट के फैसले को चुनौती
फिलहाल जेल नहीं जाएंगे
ये खबरें भी पढ़ें...
23 साल पुराने जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को उम्रकैद
Jaggi Murder Case हाईकोर्ट में रिओपन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुनवाई शुरू
रामावतार जग्गी हत्याकांड पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई, Amit Jogi के वकील ने मांगा समय
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA