मचान विधि से बढ़ेगा सब्जियों का उत्पादन, 1 हजार दीदीयां कर रहीं तैयारी
Ravi Singh | Jul 11, 2024, 21:05 IST
THESOOTR
मचान विधि से किसानों को सब्जी की फसल लेने के लिए प्रेरित करने मिशन बिहान अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा मे 1 हजार दीदियों की बाड़ी में मचान बनाने का कार्य किया जा रहा है।
मचान अधिकतर बाड़ियों में बनाया जाता है। लता या बेल वाली सब्जी को सहारा देने के लिए मचान विधि का उपयोग किया जाता है। गांव के अधिकतर घरों में जहां सब्जी उगाई जाती है वहां आपको मचान देखने को आसानी मिल जाएगा। गांव के किसान परिवार अपने सुविधा और मौसम के अनुसार अपनी बाड़ियों और खेतों में भिंडी, कुम्हड़ा, भटा, करेला, लौकी, विभिन्न प्रकार की सब्जी आदि लगाते हैं। मचान विधि से किसानो को सब्जी की फसल लेने के लिए प्रेरित करने मिशन बिहान अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा मे 1 हजार दीदियों की बाड़ी में मचान बनाने का कार्य किया जा रहा है।
इस कड़ी में दंतेवाड़ा जिला के ग्राम पंचायत कुपेर के स्व सहायता समूह की दीदी झुनकी यादव के मकान की 3.8 डिसमिल भूमि में मचान विधि से करेला लगाने के लिए नर्सरी बेड तैयार किया गया है। दंतेवाड़ा जिले के किसानों का रुझान सदैव जैविक कृषि की ओर रहा है
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक सब्जी एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले के अंतर्गत 1 हजार दीदियों की बाड़ियों में मचान विधि से सब्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। जहां वे मचान विधि से सब्जियों का उत्पादन करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे। कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा अन्य दीदियों के घर के बाड़ियों में इसी विधि से सब्जी लगाने को प्रेरित किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
श्रीमद् भगवद् गीता की महिमा...ब्रिटेन की संसद में सांसद शिवानी राजा ने गीता पर हाथ रखकर ली शपथ
महिला किसानों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत उन्हें जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बाड़ियों में उगने वाले करेला, तोरई, बरबट्टी, सेम की लताओं के लिए मचान विधि फायदेमंद रहती है। इसमें लताओं के फलने फूलने के लिए रस्सी और तार के माध्यम से मचान निर्मित किया जाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ तो यह है कि पौधे में आने वाली सब्जी खराब नहीं होती है और उनकी गुणवत्ता भी अच्छी रहती है साथ ही इनकी फलने की अवधि में भी बढ़ जाती है।
करेला लगाने के लिए नर्सरी बेड तैयार किया
मिशन बिहान के तहत जैविक खेती को बढ़ावा
ये खबर भी पढ़ें...
श्रीमद् भगवद् गीता की महिमा...ब्रिटेन की संसद में सांसद शिवानी राजा ने गीता पर हाथ रखकर ली शपथ
मचान विधि फायदेमंद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी
By Arun Tiwari
यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश
By Jageshwar prasad
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले-सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया
By Sanjay Gupta
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
By Harrison Masih
OMG! जिस राजपुर में सीएचसी ही नहीं, वहां सरकार ने भेज दिए 15 लाख के उपकरण और फर्नीचर
By Arohi Raj
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
By Jyoti Mahender Bhardwaj