श्रीमद् भगवद् गीता की महिमा...ब्रिटेन की संसद में सांसद शिवानी राजा ने गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

Amresh Kushwaha | Jul 11, 2024, 13:41 IST
Share
ब्रिटेन की संसद में भारतीय ग्रंथ
ब्रिटेन की संसद में भारतीय ग्रंथ

भारतीय मूल की शिवानी राजा ने कंजर्वेटिव पार्टी से लीसेस्टर ईस्ट सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन की संसद में गीता पर हाथ रखकर पद की शपथ ली।

भारतीय मूल की 29 वर्षीय ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा ने ब्रिटेन की संसद में श्रीमद् भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली है। वह गुजराती व्यवसायी हैं। शिवानी ने लीसेस्टर ईस्ट सीट पर कंजर्वेटिव पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत हासिल की। इनके जीतने के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र में लेबर पार्टी का 37 साल का वर्चस्व खत्म हो गया। वह भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं।

ये खबर भी पढ़िए...लव मैरिज के बाद कारपेंट पति ने जी तोड़ मेहनत कर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही बेवफा हो गई महिला

ब्रिटेन की सांसद के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद शिवानी ने एक्स हैंडल पर लिखा, लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज संसद में शपथ लेना सम्मान की बात है। मुझे गीता पर महामहिम राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर वास्तव में गर्व है।

ये खबर भी पढ़िए...ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने हलफनामे में मानसिक रूप से अक्षम बताया, मेडिकल टेस्ट के लिए 6 बार किया इनकार

37 साल बाद कंजर्वेटिव पार्टी को मिली सफलता

शिवानी राजा ने 14 हजार 526 वोट पाकर लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल को हराया। राजेश अग्रवाल को 10 हजार 100 वोट मिले। यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि लीसेस्टर ईस्ट 1987 से लेबर का गढ़ रहा है। शिवानी की जीत से 37 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है जब इस सीट पर कंजर्वेटिव उम्मीदवार को सफलता मिली है।

ये खबर भी पढ़िए...170 करोड़ साल पहले एमपी में था महासागर, 18 साल तक की रिसर्च में हुआ खुलासा

ब्रिटेन में 263 महिलाएं बनी सांसद

ब्रिटेन के चुनाव में इस बार शिवानी के अलावा 27 अन्य भारतीय मूल के संसद सदस्य हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए हैं। ब्रिटेन के चुनाव में इस बार एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। हाउस ऑफ कॉमन्स में पहली बार ऐसा हुआ है जब 263 महिलाओं ने चुनाव में जीत हासिल की है, जो कुल संख्या का लगभग 40 प्रतिशत है।

ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली में AAP को बड़ा झटका , विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व मंत्री आनंद BJP में शामिल , कई नेता भी साथ आए

ऋषि सुनक की पार्टी को 121 सीटों पर मिली सफलता

ब्रिटेन के चुनाव में लेबर पार्टी ने 650 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 412 सीटें हासिल कीं। यह 2019 के पिछले चुनाव से 211 अधिक हैं। ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को सिर्फ 121 सीटें मिलीं, जो पिछले चुनाव से 250 सीटें कम हैं। लेबर पार्टी का वोट शेयर 33.7 प्रतिशत रहा, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी का वोट शेयर 23.7 प्रतिशत रहा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शिवानी राजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती