पहले बताया 5000 क्विंटल धान सूखकर गायब हो गई, जांच की तो निकला डेढ़ करोड़ का धान घोटाला

Dolly patil | Jul 28, 2024, 10:28 IST
Share
gholih
gholih

मामला पचपेड़ी क्षेत्र के गोडाडीह स्थित धान खरीदी केंद्र का है। यहां के प्रभारी और ऑपरेटर ने मिलकर साल 2023-24 में 4950 क्विंटल धान की हेराफेरी की थी।

बिलासपुर के मस्तूरी विकासखंड के गोडाडीह धान खरीदी केंद्र पर 1.53 करोड़ की हेराफेरी का मामले सामने आया है। दरअसल यहां केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर ने 5 हजार क्विंटल धान का घोटाला किया है।

हालांकि धान में हेराफेरी के मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसी के साथ जब इन लोगों से पूछताछ हुई तो उनका कहना था कि 4950 क्विंटल धान सूख गया। वहीं जांच करने के बाद घोटाले का खुलासा हुआ।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक ये मामला पचपेड़ी क्षेत्र के गोडाडीह स्थित धान खरीदी केंद्र का है।यहां के प्रभारी और ऑपरेटर ने मिलकर साल 2023-24 के तहत 4950 क्विंटल धान की हेराफेरी की थी।

जिसके बाद शिकायत मिलने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में एक करोड़ 55 लाख 45 हजार 651 रुपए के धान की हेराफेरी पाई गई।

मामले की जांच शुरू

जांच रिपोर्ट में घोटाले का खुलासा होने पर लोहर्सी स्थित सहकारी बैंक के प्रबंधक ने मामले की शिकायत पचपेड़ी थाने में की थी। शिकायत पर पुलिस ने धारा 409, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक लोहर्सी स्थित सहकारी बैंक के प्रबंधक देवदत्त साहू ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में की थी।

धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

सहायक खाद्य अधिकारी मस्तूरी, सहकारिता विस्तार अधिकारी मस्तूरी, पर्यवेक्षक मस्तूरी और खाद्य निरीक्षक मस्तूरी ने 16 जून को धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।

भौतिक सत्यापन के दौरान 4 हजार 950 क्विंटल धान कम पाया गया। अधिकारियों ने पूछताछ की गई तो धान खरीदी केंद्र के प्रभारी प्रकाश लहरे ने बताया कि धान का उठाव धीमी गति से किया गया।

इस कारण धान सूख गया। हालांकि इसके बाद सहकारिता उपायुक्त ने लोहर्सी बैंक प्रबंधक (Loharsi Bank Manager) को पूरे मामले की शिकायत पुलिस में करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • बिलासपुर
  • Chattisgarh News
  • गोडाडीह धान खरीदी केंद्र
  • धान खरीदी केंद्र में 1.53 करोड़ की हेराफेरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई