छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वजह से पूरक परीक्षा का शेड्यूल बदला, जानिए अब कब होंगे पेपर
The Sootr CG | Oct 18, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वजह से पूरक परीक्षा का शेड्यूल बदला, जानिए अब कब होंगे पेपर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वजह से पूरक परीक्षा का शेड्यूल बदल दिया गया है। 7 नवंबर की जगह अब 23 नवंबर को पूरक परीक्षा होगी।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसका असर परीक्षाओं पर भी पड़ रहा है। इस चुनाव की वजह से पूरक परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया गया है। दरअसल, 7 नवंबर को होने वाली पूरक परीक्षा अब 23 नवंबर को होगी। इसी तरह 16, 17 और 18 नवंबर की परीक्षा की तारीख भी बदली है। इस संबंध में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं। यूनिवर्सिटी की पूरक परीक्षा में करीब 50 हजार छात्रों के शामिल होने का अनुमान है। पिछली बार सप्लीमेंट्री एग्जाम में करीब 5 हजार से कम परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसलिए 10 दिनों के अंदर ही परीक्षा खत्म हो जा रही थी, लेकिन इस बार परीक्षा लंबी चलेगी।
22 नवंबर से शुरू होगी पूरक परीक्षा
जानकारी के अनुसार प्रदेश के सबसे बड़े रविशंकर विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षा 22 नवंबर से शुरू होगी। कुछ दिन पहले इसकी समय-सारणी जारी की गई थी। इसमें 7 नवंबर और 17 नवंबर को भी बीए, बीकॉम, बीएससी समेत अन्य की परीक्षाएं होने वाली थी। लेकिन इस दिन विधानसभा चुनाव के तहत मतदान होगा। इसलिए विवि से परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। इसके तहत 7 नवंबर की परीक्षा 23 को होगी। 16 की परीक्षा 24 नवंबर को, 17 की परीक्षा 25 नवंबर को और 18 नवंबर की परीक्षा 28 नवंबर को होगी।
ये खबर भी पढ़िए..
छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह ने कहा- किसी ने मेरे कार्यकर्ताओं की उंगली काटी तो मैं उसका हाथ काट दूंगी
इतनी बड़ी संख्या में क्यों फेल हुए स्टूडेंट
गौरतलब है कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा मार्च से मई तक हुई थी। इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए समेत अन्य के तीनों वर्ष में कुल 1 लाख 25 हजार 463 परीक्षार्थी थे। इसमें से 48 हजार 925 पास हुए थे। जबकि 50 हजार 767 छात्रों को फेल घोषित किया गया था। इसी तरह 24 हजार 542 छात्रों को सप्लीमेंट्री मिली थी। जो छात्र फेल हुए हैं, उसमें से करीब 25 हजार छात्र 2 विषय में फेल हैं। कुछ दिन पहले उच्च शिक्षा विभाग से एक आदेश जारी हुआ था, जिसमें 2 विषय में फेल छात्रों को भी पूरक दिया गया। इसलिए छात्रों की संख्या बढ़ी है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman