आज से शुरू हुई बिलासपुर-बेंगलुरु विंटर स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

Harrison Masih | Dec 02, 2025, 17:33 IST
secr-bilaspur-yelahanka-winter-special-train-december-booking the sootr
शीतकाल में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, SECR)ने बिलासपुर और येलहंका (बेंगलुरु) के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन के 5-5 अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं। यह शीतकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक चलेगी।

Bilaspur/Bengaluru. शीतकाल में यात्रियों की भारी भीड़ और सीटों की कमी को देखते हुए, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बड़ा कदम उठाया है। बिलासपुर और येलहंका (बेंगलुरु) के बीच चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन को अब शीतकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन (Bilaspur Yelahanka Winter Special Train) का दर्जा देते हुए इसके 5-5 अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यह विशेष ट्रेन दिसंबर भर यात्रियों को अतिरिक्त सीट प्रदान करेगी, खासकर आईटी, शिक्षा और रोजगार के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।



ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर-बेंगलुरु के बीच चलेगी विंटर टीओडी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन; दिसंबर में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत



शीतकालीन विशेष ट्रेन का पूरा शेड्यूल

यह बिलासपुर-बेंगलुरु ट्रेनदिसंबर माह में कुल 5 फेरों के लिए दोनों दिशाओं में चलेगी:



ट्रेन संख्यामार्गयात्रा की तारीखेंचलने का दिनप्रस्थान समय (बिलासपुर)
08261बिलासपुर – येलहंका2 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तकप्रत्येक मंगलवारसुबह 11:00 बजे
08262येलहंका – बिलासपुर3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तकप्रत्येक बुधवाररात 09:00 बजे

ये खबर भी पढ़ें... cg railway update: रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ी! रायपुर रेल मंडल में 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट और रूट



20 कोचों वाली सुविधा युक्त ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस विशेष ट्रेन में पर्याप्त बर्थ उपलब्ध कराई हैं। यह ट्रेन कुल 20 कोचों वाली पूर्ण सुविधा युक्त है, जिसमें शामिल हैं:



  • AC कोच: AC-II टियर, AC-III टियर, AC-III इकोनॉमी
  • अन्य कोच: स्लीपर (Sleeper) और सामान्य (General) कोच।
  • सेवा कोच: SLRD और जनरेटर कार।

इन प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

यह ट्रेन छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव लेगी। यह रूट दैनिक, कार्यालय, पढ़ाई और व्यवसाय के लिए यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।



ये खबर भी पढ़ें... रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: केके लाइन पर फिर शुरू हुई पैसेंजर ट्रेनें,महीनों की परेशानी खत्म



छत्तीसगढ़ में ठहराव:

  • बिलासपुर (प्रारंभिक स्टेशन)
  • भाटापारा
  • रायपुर (दोपहर 12:45 आगमन, 12:50 प्रस्थान)
  • दुर्ग
  • राजनांदगांव
  • डोंगरगढ़

अन्य प्रमुख ठहराव:



  • गोंदिया (महाराष्ट्र)
  • बलहारशाह
  • सिकंदराबाद (तेलंगाना)
  • गुंटकल (आंध्र प्रदेश)
  • धर्मावरम
  • येलहंका (गंतव्य)

यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर देखें:

रेलवे ने यात्रियों की असुविधा से बचने के लिए सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें। नेशनल ट्रेन एनक्वायरी सिस्टम (NTES) की आधिकारिक वेबसाइट पर रद्द, री-शेड्यूल और डायवर्ट की गई ट्रेनों की सूची उपलब्ध है।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में रद्द हुई 3 ट्रेनें, 2 ट्रेनों का बदला रूट, रेल यात्रियों को होगी परेशानी, जानें क्या है वजह



NTES पर Cancelled Trains लिस्ट देखने का तरीका:

  • सबसे पहले NTES की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
  • स्क्रीन के दाईं ओर Exceptional Trains विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां Cancelled Trains का विकल्प चुनें।
  • तिथि निर्धारित करें और तय करें कि आपको Fully Cancelled या Partially Cancelled ट्रेनों की सूची देखनी है।
  • लिस्ट पर क्लिक करें और आज की अपडेटेड सूची देखें।

यही प्रक्रिया अपनाकर यात्री Rescheduled Trains और Diverted Trains की जानकारी भी रियल-टाइम में देख सकते हैं। किसी भी ताज़ा जानकारी या ट्रेन स्टेटस के लिए यात्री 139 रेलवे पूछताछ सेवा पर कॉल करके भी विवरण प्राप्त कर सकते हैं।



Tags:
  • SECR
  • cg railway update
  • Winter Special Train
  • विंटर टीओडी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
  • बिलासपुर-बेंगलुरु ट्रेन