SEX Scandal : जिस्म के बाजार में उछले बड़े नाम... जेल में मनेगी दीपावली

Kanak Durga Jha | Oct 16, 2024, 16:40 IST
Share
SEX Scandal big face get jail before diwali
SEX Scandal big face get jail before diwali

Baloda Bajar SEX Scandal : छत्तीसगढ़ के रसूखदारों को हिलाकर रख देने वाले बहुचर्चित बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

Baloda Bajar SEX Scandal : छत्तीसगढ़ के रसूखदारों को हिलाकर रख देने वाले बहुचर्चित बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले बताया जा रहा है कि जल्द ही कई और गिरफ्तारियां होने वाली हैं। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि दीपावली से पहले ही इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों को उठा लिया जाएगा यानी कि इन लोगों की दीपावली जेल की सलाखों के पीछे ही मनेगाी।

नेताओं, पत्रकारों सहित कई बड़े नाम शामिल

ज्ञात हो कि बलौदा बाजार हनी ट्रैप गिरोह का पिछले साल खुलासा हुआ था। इसमें सामने आया था कि गिरोह ने कई सरकारी और निजी अफसरों सहित शहर के बड़े लोगों , बड़े कारोबारियों को अपने जाल में फंसाया था। इन लोगों के साथ अंतरंग संबंधों के वीडियो बनाए गए थे। इसके बाद इस गिरोह ने इन लोगों को निजी वीडियो-तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल किया।

भयादोहन के इस केस में पुलिस अधिकारी, नेताओं और मीडिया से जुड़े लोगों का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि दीपावली के 2 या 3 दिन पहले मामले पत्रकारों , नेताओं सहित कुछ और रसूखदार गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस मामले को लेकर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा के अनुसार अन्य गिरफ्तारियों पर चल रही जांच अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही इन लोगों को गिरफ्तार करने प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... SEX Scandal :जिस्म के धंधे में वर्दी दागदार, HC ने TI को नहीं दी जमानत

टीआई को नहीं मिली अग्रिम जमानत

बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल के आरोपी पूर्व थाना प्रभारी अमित तिवारी को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है। तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने इस गिरोह से जुड़े मामलों में अपने पद का दुरुपयोग किया। वह गिरोह से मिलीभगत कर रकम वसूलते थे। उन्हें वसूली का बड़ा हिस्सा मिलता था। ज्ञात हो कि जून 2023 से मार्च 2024 तक बलौदा बाजार थाने के प्रभारी अमित तिवारी थे। उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इसमें दावा किया था कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

उनके खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार हैं। उन्होंने तर्क दिया कि उनके ट्रांसफर के 9-10 महीने बाद केस में उन्हें संलिप्त किया गया है। गिरफ्तारी होने पर उन्हें बर्खास्तगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उन्हें अग्रिम जमानत दी जाए। ज्ञात हो की हनी ट्रैप के शिकार 5 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद इस केस में 5 FIR दर्ज की जा चुकी है। इस केस में कॉन्स्टेबल सहित 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh
  • Honey trap case
  • Sex racket
  • honey trap
  • sex scandal
  • Sex Scandal Honey Trap
  • सेक्स स्कैंडल हनी ट्रैप
  • सेक्स स्कैंडल
  • honey trap scandal case
  • बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल
  • baloda bazar sex scandal
  • बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल क्लिप
  • छत्तीसगढ़ सेक्स स्कैंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि