अचानक टूटकर नदी में समां गया पुल, हादसे के वक्त ऊपर से गुजर रहा था पिकअप वाहन

Pravesh Shukla | Jul 01, 2025, 16:34 IST
Share
shankargarh-putna-bridge-collapse-warning the sootr
shankargarh-putna-bridge-collapse-warning the sootr

बलरामपुर। शंकरगढ़ में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल शंकरगढ़ इलाके के पटना गांव के पास मौजूद एक पुल भरभराकर ढह गया। जिस वक्त हादसा हुआ, उस दौरान पुल के ऊपर से एक पिकअप वाहन गुजर रहा था।

बलरामपुर। शंकरगढ़ में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल शंकरगढ़ इलाके के पटना गांव के पास मौजूद एक पुल भरभराकर ढह गया। जिस वक्त हादसा हुआ, उस दौरान पुल के ऊपर से एक पिकअप वाहन गुजर रहा था। वो तो गनीमत रही कि पिकअप में सवार लोगों ने सतर्कता दिखाई और वक्त रहते नीचे कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई।

बाजार से लौटने के दौरान हादसा

जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार लोग बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप वाहन जैसे ही पुल के ऊपर पहुंचा, पुल का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। जिस वजह से उसपर मौजूद पिकअप वाहन नदी में जा गिरा। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से बचवार-पटना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। जिसके ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि अभी बारिश का मौसम चल रहा है, ऐसे में हालात और भी बिगड़ने के की आशंका बनी हुई है।

मार्ग का उपयोग न करने की सलाह

जानकारी मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है।

गुणवत्ता पर उठे सवाल

पुल का इस तरह से अचानक ढह जाना कई सवाल खड़े करता है। इसमें सबसे पहला सवाल तो पुल की गुणवत्ता का है और दूसरा सवाल इसपर से होकर गुजरने वालों की सुरक्षा का है। अब सवाल यह उठता है कि बरसात के मौसम से पहले पुल की गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं की गई।

क्यों नहीं किया गया अलर्ट

अगर पुल की हालत जर्जर थी तो, इस पर से आवाजाही करने वाले लोगों को अलर्ट जारी क्यों नहीं किया गया। लोगों को अलर्ट करने के लिए खतरे का साइन बोर्ड क्यों नहीं लगाया गया। अगर जिम्मेदार अधिकारी इन सावधानियों को बरतते तो शायद इस घटना से बचा जा सकता था।

bridge collapse, accident, bridge safety inspection, risk, Road Closed, cg news, Risk in Rain पुल ढहा, हादसा, यातायात प्रभावित, बलरामपुर, सीजी न्यूज

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • Accident
  • Bridge
  • हादसा
  • बलरामपुर
  • पुल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि