छत्तीसगढ़ में श्रीगणपति महायज्ञ, सुख-समृद्धि और उन्नति का बनेगा योग

Marut raj | Jan 01, 2025, 17:26 IST
Shriganpati Mahayagya Baloda Bazaar the sootr
Shriganpati Mahayagya Baloda Bazaar : गणेश जी को सुख-समृद्धि और बुद्धि का देवता माना जाता है। नए साल यानी 2025 के पहले महीने जनवरी में आयोजित होने वाले इस यज्ञ के लिए अदिति किशोरी जी और किशोरी आराध्या शर्मा विशेष रूप से छत्तीसगढ़ आएंगी।

Shriganpati Mahayagya Baloda Bazaar : छत्तीसगढ़ में श्रीगणपति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गणेश जी को सुख-समृद्धि और बुद्धि का देवता माना जाता है। नए साल यानी 2025 के पहले महीने जनवरी में आयोजित होने वाले इस यज्ञ के लिए अदिति किशोरी जी और किशोरी आराध्या शर्मा विशेष रूप से छत्तीसगढ़ आएंगी।



कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, घर वापसी के लिए नेताओं की लंबी लाइन



यह है श्रीगणेश महायज्ञ का महत्व

श्रीगणपति महायज्ञ को गणेश तपस्या का सबसे महत्वपूर्ण और लाभकारी हिस्सा माना जाता है। गणेश यज्ञ में सभी बुरी शक्तियों और शत्रुओं को नष्ट करने की क्षमता है। इससे व्यक्ति को उन्नति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।



एलन मस्क की टेस्ला के नाम कैथरीन करोड़ों लेकर भागी, कंपनी का एप बनाया



घर पर यह पूजा करने वाले किसी भी व्यक्ति को भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जो भक्त अपने जीवन में श्री समृद्धि की कामना करते हैं, उनके लिए अच्छे रोजगार, व्यापार, व्यवसाय, धन-लक्ष्मी के साथ उत्तम विचार, परिवार का नाम रोशन करने वाली सुमति सम्पन्न उन्नति-प्रगति यज्ञ के माध्यम से प्राप्त होती है।



भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा



अदिति किशोरी और किशोरी आराध्या शर्मा होंगी महायज्ञ में शामिल

लवन रोड बलौदा बाजार में आयोजित होने वाले इस महायज्ञ के लिए श्री वृंदावन धाम से अदिति किशोरी आ रहा आ रही हैं। वह लोगों को यज्ञ का महत्व समझाने के साथ ही यज्ञ में भी भाग लेंगी। वे देशभर में अपने प्रवचनों के कारण प्रसिद्ध पा चुकी हैं।


इनके साथ ही महायज्ञ में किशोरी आराध्या शर्मा भी शामिल होंगी। उरला बीएमआय से आ रहीं किशोरी आराध्या शर्मा दो दिन प्रवचन करेंगी। इस दौरान विभिन्न पौराणिक प्रसंगों के माध्यम से गणपति यज्ञ का महत्व आम जनमानस को समझाएंगी।



कांग्रेस के पुराने दिन फिर आएंगे वापस, बस ये मान जाएं तो...



FAQ

  1. श्रीगणपति महायज्ञ का आयोजन कब और कहां किया जाएगा ?
    श्रीगणपति महायज्ञ का आयोजन जनवरी 2025 में छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार, लवन रोड पर किया जाएगा।
  2. श्रीगणपति महायज्ञ का महत्व क्या है ?
    श्रीगणपति महायज्ञ को गणेश तपस्या का एक महत्वपूर्ण और लाभकारी हिस्सा माना जाता है। यह यज्ञ बुरी शक्तियों और शत्रुओं को नष्ट करने की क्षमता रखता है। इससे व्यक्ति को सुख, समृद्धि, उत्तम विचार, और प्रगति का आशीर्वाद मिलता है।
  3. श्रीगणपति महायज्ञ में कौन विशेष अतिथि शामिल होंगी ?
    महायज्ञ में श्री वृंदावन धाम से अदिति किशोरी और उरला बीएमआय से किशोरी आराध्या शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगी। अदिति किशोरी यज्ञ का महत्व समझाने और उसमें भाग लेने आएंगी, जबकि किशोरी आराध्या शर्मा दो दिन तक प्रवचन देंगी।


Tags:
  • CG News
  • गणेश पूजन
  • cg news in hindi
  • गणेश पूजा
  • छत्तीसगढ़ न्यूज अपडेट
  • cg news update
  • cg news hindi
  • बलौदा बाजार
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live