स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तीखा वार, दुबई से संचालित हो रहा कांग्रेस के मुखिया का चुनाव

The Sootr CG | Nov 06, 2023, 24:00 IST
Share
स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तीखा वार, दुबई से संचालित हो रहा कांग्रेस के मुखिया का चुनाव
स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तीखा वार, दुबई से संचालित हो रहा कांग्रेस के मुखिया का चुनाव

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस के मुखिया का चुनाव संचालन दुबई से हो रहा है। स्मृति ईरानी ने महादेव एप से 508 करोड़ रुपए लेने की भी बात कही है।

DHAMTARI. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस के मुखिया का चुनाव संचालन दुबई से हो रहा है। स्मृति ईरानी ने महादेव एप से 508 करोड़ रुपए लेने की भी बात कही है। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा शराब और गोबर पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लगाया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बीजेपी के प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए दो दिनों से छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं।

'कांग्रेस भ्रष्ट सरकार'

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सत्ता हासिल करने बीजेपी-कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं दोनों ही पार्टी के तमाम बड़े नेता और स्टार प्रचारक धुआंधार रैली और जनसभा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी धमतरी विधानसभा के ग्राम आमदी पहुंची थी और जनसभा में स्मृति ईरानी में राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस को भ्रष्ट सरकार बताई।

छग की कांग्रेस सरकार ने बेहिसाब घोटाले किए

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के मुखिया का चुनाव संचालन दुबई से चल रहा है और उन्होंने कहा कि महादेव एप से 508 करोड़ रुपए लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इतने घोटाले किए हैं, जिनका कोई हिसाब नहीं है। चाहे शराब हो या गोबर और पीएससी जैसे कई घोटले शामिल हैं। वहीं स्मृति ईरानी ने मंच से बीजेपी प्रत्याशी को जिताकर प्रदेश में कमल खिलाने की अपील मतदाताओं से की।

कोंण्डागांव में ईरानी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोला

बता दें कि कल कोंण्डागांव में भी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मंत्री मोहन मरकाम पर जमकर हमला बोला था और कांग्रेस पर कई प्रकार के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था स्मृति ईरानी ने यहां पर एक सामान्य बीजेपी कार्यकर्ता के घर में चाय बनाकर भी कार्यकर्ताओं को पिलाई थी।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Union Minister Smriti Irani
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
  • Mahadev App Fraud
  • Congress's election conduct from Dubai
  • महादेव एप फर्जीवाड़ा
  • कांग्रेस का चुनाव संचालन दुबई से
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज