दिलजला दामाद... सास के ताने दिल में चुभे तो ससुराल में कर दिया कांड

Marut raj | Feb 19, 2025, 16:11 IST
Son in law set his in laws house on fire in Raigad district the sootr
Son-in-law set his in-laws' house on fire in Raigad district : छत्तीसगढ़ में घर जमाई बनकर रहने वाले युवक ने परिजन से विवाद के बाद दिया इस घटना को अंजाम।

Son-in-law set his in-laws' house on fire in Raigad district : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दामाद ने अपनी सास के घर को आग के हवाले कर दिया। ग्राम जतरा निवासी फूलबाई (55) के घर में रखा करीब 1 लाख का सामान जलकर राख हो गया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।



ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर शादी के बाद घर जमाई बनकर रहता था। घर में विवाद के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। आग से घर में रखे अलमारी, धान समेत लाखों का सामान जल कर राख हो गया।



ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़.... बस्तर के राजमहल में 135 साल बाद गूंजेगी शहनाई




छोटी-छोटी बातों को लेकर करता था झगड़ा

ग्राम जतरा की रहने वाली फूलबाई की बेटी की शादी ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर के साथ हुई थी। शादी को करीब 10 साल हो गए और उसके चार बच्चे हैं। फूलबाई के पति की मौत के बाद लीलाधर को उसकी सास घर जमाई बनाकर रखी थी, ताकि उसकी बेटी और दामाद उसकी देखभाल कर सके।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल और दुकान... लागू हुआ नया नियम





शुरू में तो सब ठीक था, लेकिन बाद में लीलाधर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करता था। किसी बात पर लीलाधर फिर से झगड़ा करने लगा और घर में आग लगा देने की धमकी देकर अपनी सास, पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया।



ये खबर भी पढ़ें... मुस्लिम नेताओं ने कराया 30 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा... चला कानूनी डंडा





रात में करीब 11 बजे नशे की हालत में घर को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें जब तेज होने लगी, तो आसपास के ग्रामीणों की भीड़ वहां इक्ट्ठा हो गई। लोगों ने किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग से काफी नुकसान हुआ है। फूलबाई ने लैलूंगा थाना पहुंचकर दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... पत्रकार मुकेश चंद्राकर के नाम 50000 रुपए फैलोशिप..ठेकेदार ने ली थी जान



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Raigarh News
  • रायगढ़ न्यूज
  • raigarh news in hindi
  • रायगढ़ न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live