कांग्रेस की अनिला भेड़िया ने कहा आरक्षण का झुनझुना नहीं हसदेव पर करो बात, बीजेपी एमएलए बोलीं मेरी भावना नहीं विषय को समझो

Arun Tiwari | Apr 30, 2026, 16:30 IST
Share
special-session-women-reservation-debate
special-session-women-reservation-debate

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र महिला आरक्षण पर जोरदार बहस के साथ शुरू हुआ। इसमें कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें महिला आरक्षण को लेकर दोनों पक्षों ने अपने-अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए।

Raipur. छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र जोरदार बहस के साथ शुरु हुआ। महिला अरक्षण पर संकल्प पारित करने के लिए यह विशेष सत्र बुलाया गया। जिसके तहत सरकार सदन में शासकीय संकल्प लेकर आई। इस संकल्प में परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि सरकार को महिला आरक्षण की बजाए हसदेव में पेड़ कटाई पर विशेष सत्र बुलाना चाहिए। बीजेपी विधायक भावना बोहरा के भाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने कहा कि हम आपकी भावना को समझ रहे हैं तो भावना बोलीं कि मेरी भावना को नहीं मेरे विषय को समझिए और समर्थन दीजिए।

विशेष सत्र में महिलाएं विशेष अतिथी :

विधानसभा सत्र में प्रदेश भर से 500 से अधिक महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। जिससे सदन का माहौल खासा सक्रिय और संवेदनशील बना रहा। विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को लेकर एक अहम फैसला भी लिया गया। दो महिला विधायकों सत्ता पक्ष से लता उसेंडी और विपक्ष से अनिला भेड़िया को सभापति तालिका में शामिल किया गया।

शुरुआत से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि पहले निंदा प्रस्ताव की बात की गई थी लेकिन अब शासकीय संकल्प लाकर मुद्दे को मोड़ने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण जनगणना के बाद ही लागू किया जाना चाहिए।

कांग्रेस का केंद्र पर निशाना :

चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक अनिल भेड़िया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल केवल चुनावी झुनझुना है। उन्होंने कहा कि 2023 में बिल पास होने के बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया जिससे महिलाओं के साथ छल हुआ है। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जो पार्टी अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई वह महिला अधिकारों की बात कैसे कर सकती है।

उन्होंने कांग्रेस के 500 रूपए देने के वादे को लेकर भी सवाल उठाए। सदन में महिला प्रतिनिधित्व को लेकर भी बहस तेज रही। विपक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को अधिक अवसर दिए हैं। आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 54 विधायकों में से 8 महिलाएं हैं, जबकि कांग्रेस के 35 विधायकों में 11 महिलाएं शामिल हैं।

चुनाव आया तो महिला आरक्षण :

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही महिला आरक्षण की बात उठाई जाती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार गंभीर है तो पहले जनगणना कराए और उसके बाद आरक्षण लागू करे। बहस के दौरान महिला सुरक्षा का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा।

कांग्रेस की अनिला भेड़िया ने मणिपुर, उन्नाव और प्रदेश में हुए अपराधों का जिक्र करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे थे तब सरकार मौन क्यों थी। इसके जवाब में सत्ता पक्ष ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब महिलाओं के साथ अन्य घटनाएं हुईं तब विपक्ष की भूमिका क्या थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

साय कैबिनेट में बनेगा रणनीति का ब्लूप्रिंट! विशेष सत्र से पहले सरकार का बड़ा प्लान तैयार

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: संसद से सड़क तक गरमाई बहस, MP विधानसभा में होगा सीधा टकराव

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़कों पर उतरी 25 हजार महिलाएं, सीएम बोले- नारी अपमान नहीं भूलती

PM मोदी ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर मांगी माफी, बोले-देश महिलाओं का हक छीनने वालों को माफ नहीं करेगा

Tags:
  • महिला आरक्षण बिल
  • भावना बोहरा
  • महिला आरक्षण
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • संगीता सिन्हा
  • विधानसभा का विशेष सत्र
  • विधायक अनिल भेड़िया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज